घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर संन्यास ले सकते हैं इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन
एंडरसन को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 एशेज पर नजर रखते हुए भविष्य की ओर देख रहे हैं, जिसका मतलब है कि 41 साल के खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर पूरा होने वाला है।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
गेंदबाज जेम्स एंडरसन- ( सौजन्य- सोशल मीडिया)
लंदन: इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) आगामी घरेलू सत्र के बाद टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) को अलविदा कहने के लिए तैयार है। ये जानकारी ब्रिटेन (Britain ) की मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गयी है।
वो इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने थे। ‘द गार्जियन’ के मुताबिक, एंडरसन को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 एशेज पर नजर रखते हुए भविष्य की ओर देख रहे हैं, जिसका मतलब है कि 41 साल के खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर पूरा होने वाला है।
अभी तक सचिन तेंदुलकर दुनिया में सबसे ज्यादा 200 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी हैं। जेम्स एंडरसन ने अभी 187 टेस्ट खेले हैं। इंग्लैंड के घरेलु मैदान पर जेम्स को 6 टेस्ट खेलने हैं। अगर वो सभी 6 टेस्ट मैच खेलते हैं तो 193 मैच ही खेल पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एंडरसन ने 20 साल के लड़के जैसी फुर्ती से उड़ाए होश, काउंटी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने
FIH Women’s World Cup Qualifier का खिताब इंग्लैंड ने किया अपने नाम, भारत को 2-0 से हराया
15 मार्च का इतिहास: क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला शुरू
पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करके बुरी तरह फंसीं काव्या मारन, सनराइजर्स का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ बैन
इंग्लैंड इस साल घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेलने के लिए तैयार है और उनमें से एक मैच उनके घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर होगा। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच के बाद अगर वो सन्यास लेते हैं तो वो सिर्फ 4 ही टेस्ट और खेल पाएंगे। इससे उनका टेस्ट मैच रिकॉर्ड 191 पर ही थम जाएगा।
एंडरसन ने मई 2003 में शुरू हुए अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 194 वनडे और 19 टी20 के साथ 187 टेस्ट खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट के साथ सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में वो शेन वार्न (708) और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) के बाद तीसरे स्थान पर है।
