-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- East Bengal Fc Signs Moroccan Forward Hamid Ahdad 2025 26 Season
ईस्ट बंगाल ने 2025-26 के लिए मोरक्को के हामिद अहदाद को साइन किया, बोले- क्लब…
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
East Bengal FC: ईस्ट बंगाल एफसी' के साथ अपने सफर की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित अहदाद ने कहा है कि उन्होंने इस क्लब के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। एक ऐसे क्लब में शामिल होना सम्मान की बात है

हामिद अहदाद (फोटो- IANS)
मोरक्को की नेशनल टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी हामिद अहदाद के साथ ईस्ट बंगाल एफसी ने 2025-26 सीजन के लिए अनुबंध करने की घोषणा की है। इस अनुबंध में एक अतिरिक्त साल के लिए विस्तार का विकल्प भी शामिल है। ईस्ट बंगाल एफसी के साथ अपने सफर की शुरुआत को लेकर अमदाद की उत्साहित दिख रहे हैं। अहदाद ने कहा क्लब में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है।
‘ईस्ट बंगाल एफसी’ के साथ अपने सफर की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित अहदाद ने कहा, “मैंने इस क्लब के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। एक ऐसे क्लब में शामिल होना सम्मान की बात है जिसकी एक सदी पुरानी विरासत है। मैं पहले जमालेक एससी के लिए खेल चुका हूं। अब मैं कोलकाता टीम का अनुभव करने के लिए बेताब हूं, जो एशिया की सबसे बड़ी टीमों में से एक है। मैं इस क्लब और इसके उत्साही प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं।”
इससे पहले बोटोला प्रो इनवी क्लब का थे हिस्सा
सेंटर-फॉरवर्ड या विंगर के रूप में खेलने में सक्षम अहदाद ने शीर्ष अफ्रीकी लीगों में प्रभावशाली करियर बनाया है। वह मोरक्को के बोटोला प्रो इनवी क्लब माघरेब डी फेस से ‘ईस्ट बंगाल एफसी‘ में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने पिछले सीजन में 19 मैचों में 1,432 मिनट खेले और 3 गोल और 3 असिस्ट किए। कुल 162 बोटोला प्रो इनवी मैचों में, इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 45 गोल किए और 14 गोल असिस्ट किए।
सम्बंधित ख़बरें
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
FIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
‘ईस्ट बंगाल एफसी’ के फुटबॉल प्रमुख थांगबोई सिंग्टो ने अहदाद का स्वागत करते हुए कहा, “हमें इमामी ‘ईस्ट बंगाल एफसी’ परिवार में हामिद का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनकी प्रतिभा, क्षमता और अनुभव टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। हमारा मानना है कि हामिद आगामी सीजन में हमारी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।” अहादाद के उत्कृष्ट प्रदर्शनों में मिस्र में जमालेक एससी के साथ एक सफल कार्यकाल शामिल है, जहां उन्होंने मिस्र प्रीमियर लीग (2020-21), सऊदी-मिस्र सुपर कप (2018) और सीएएफ कन्फेडरेशन कप (2018-19) जीता।
ये भी पढ़ें: यदि पांचवां टेस्ट नहीं खेले बुमराह, तो कुछ ऐसी हो सकती है टीम की प्लेइंग इलेवन
उन्होंने 2019-20 में राजा कैसाब्लांका के साथ बोटोला प्रो इनवी भी जीता। ‘ईस्ट बंगाल एफसी’ के मुख्य कोच ऑस्कर ब्रुजोन ने कहा, “हामिद मुख्य रूप से एक सेंटर-फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं, जो लेफ्ट विंग के साथ-साथ एक आक्रामक मिडफील्डर भी हैं। वह लगातार गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और गोल करने की उनकी प्रवृत्ति जबरदस्त है। उनके कौशल और विभिन्न शीर्ष-स्तरीय मोरक्को और मिस्र के क्लबों के लिए खेलने का व्यापक अनुभव, साथ ही उनका अंतर्राष्ट्रीय अनुभव, टीम के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति साबित हो सकता है।”
एजेंसी इनपुट के साथ
East bengal fc signs moroccan forward hamid ahdad 2025 26 season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














