आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई पहुंचे MS धोनी, ‘इस’ खास अंदाज में किया गया कैप्टन कूल का स्वागत
- Written By: अक्सा अंसारी
चेन्नई सुपर किंग्स - महेंद्र सिंह धोनी (Pic Credit: CSK 'X')
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले मंगलवार को यहां पहुंचे। मौजूदा चैंपियन चेन्नई ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर जारी की है जिसमें धोनी गाड़ी से बाहर निकल रहे हैं।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल अपना पांचवा खिताब जीता था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सत्र धोनी का एक खिलाड़ी के रूप में अंतिम सत्र होगा। यह 42 वर्षीय खिलाड़ी पिछले वर्ष अधिकतर अवसरों पर अंतिम क्षणों में बल्लेबाजी के लिए उतरा।
“A gift for the fans.” – THA7A FOREVER! ??#Dencoming #WhistlePodu pic.twitter.com/pg0Rmg54WR — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 5, 2024
सम्बंधित ख़बरें
स्टालिन का मास्टरप्लान? चुनावी हार के बाद DMK ले सकती है बड़ा फैसला
लोकतंत्र या तानाशाही? CM विजय के फैसलों पर उठाया सवाल तो पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, BJP ने बोला हमला
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
चेन्नई ने शनिवार को टूर्नामेंट से पहले का अपना अभ्यास सत्र शुरू किया। जो खिलाड़ी अभी तक यहां पहुंचे हैं उनमें दीपक चाहर, रुतुराज गायकवाड़, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, शेख रशीद और निशांत सिंधु (ऑलराउंडर) शामिल हैं। चेन्नई आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलेगा।
(एजेंसी)
ThalaiVanakkam! ??#DenComing pic.twitter.com/YYsyEXPAJY — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 5, 2024
