भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, दोपहर 2 बजे से लागू होंगी पाबंदियां

India vs Afghanistan T20: भारत-अफगानिस्तान T20 मैच को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अरुण जेटली स्टेडियम के पास दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
Traffic advisory for Delhi ahead of India-Afghanistan T20 match; restrictions to come into effect from 2 PM.
अरुण जेटली स्टेडियम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Delhi Traffic Advisory For IND vs AFG Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक पाबंदियां, रूट डायवर्जन और पार्किंग से जुड़े नियम लागू रहेंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की अपील

पहला T20 आज शाम 7 बजे शुरू होना है। वहीं, राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भी चल रहा है। ऐसे में पुलिस को स्टेडियम के आसपास सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा वाहनों और दर्शकों की आवाजाही की उम्मीद है। इसे देखते हुए दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी शुरू की जाएगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्टेडियम के आसपास से गुजरने वाले रास्तों पर जाने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें। अगर जरूरी न हो तो मैच वाले इलाके से होकर जाने से बचें और संभव हो तो दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।

केवल निर्धारित जगहों का करें इस्तेमाल

पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और डायवर्जन के संकेतों पर ध्यान देने को कहा है। इससे मैच के दौरान इलाके में जाम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।

मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें केवल निर्धारित प्रवेश द्वारों से स्टेडियम में जाने और तय पार्किंग स्थानों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। ऐप आधारित टैक्सी के लिए भी निर्धारित पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ स्थानों का ही इस्तेमाल करना होगा।

Traffic advisory for Delhi ahead of India-Afghanistan T20 match; restrictions to come into effect from 2 PM.
उधमपुर में पहली बार देविका हाफ मैराथन का आयोजन, करीब 1,000 धावकों ने लिया हिस्सा

ट्रैफिक नियमों का रखना होगा धयान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि लोग डायवर्जन संकेतों और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जाम से बचा जा सके। पुलिस ने यात्रियों और दर्शकों से ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करने को भी कहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com