कैच पकड़ने के चक्कर में एक-दूसरे से टकरा गए पाकिस्तानी प्लेयर, दिल्ली पुलिस ने कहा- ‘जरा देख कर चलो’
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Twitter
नई दिल्ली: एशिया कप-2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान (SL vs PAK) को करारी मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने 23 रनों से जीत दर्ज की। इस फाइनल मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पाकिस्तान की टीम ने पहले बॉलिंग और फिर बल्लेबाजी में कई गलतियां की। फील्डिंग में पाकिस्तानी टीम एक बार फिर फ्लॉप साबित हुई। इस मैच में पाकिस्तान के दो प्लेयर कैच पकड़ने के लिए एक दूसरे से टकरा गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।
फाइनल मैच के दौरान कैच छूटने जैसी अगर गलती कोई टीम करती है, तो उसका बहुत नुकसान उस टीम को झेलना पड़ता है। ये ही नुकसान पाकिस्तान टीम कर बैठी। इतना ही नहीं, दो प्लेयर आपस में टकरा गए और कैच तो छूटा ही, बल्कि गेंद सीधे छक्के के लिए चली गई।
https://twitter.com/umda_panktiyan/status/1569024244646027264
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी एक मीम ट्वीट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘ज़रा देखकर चलो’। सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का यह ट्वीट भी काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
Ae Bhai, Zara Dekh Ke Chalo#RoadSafety #AsiaCup2022Final pic.twitter.com/gepAVvrO33 — Delhi Police (@DelhiPolice) September 12, 2022
बता दें, दिल्ली पुलिस इस तरह के कई मीम्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है और इनके जरिए लोगों को ट्रैफिक रूल्स समझाने का प्रयास करती है। इस ट्वीट के लिए भी दिल्ली पुलिस ने लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है, जिसे लोगों द्वारा कई बार रिट्वीट भी किया किया गया है।
[blurb content=””]Del
ज्ञात हो कि, पाकिस्तान के फील्डर शादाब खान और आसिफ अली से यह गलती हुई थी। यह कैच बाउंड्री पर पर था, जहां आसिफ अली के हाथ में बॉल आ ही गई थी। लेकिन, शादाब खान दूर से भागते हुए कैच को लपकने आ रहे थे। तभी वह सीधा जाकर आसिफ अली से टकरा गए। जिसके बाद वह कैच आसिफ अली के हाथ से छूटकर सीधे छक्के के लिए चला गया था।
