पेरिस ओलंपिक में दीपिका कुमारी ने मचाया धमाल, नीदरलैंड की क्विंटी को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में की एंट्री
भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6 . 5 से हराकर पेरिस ओलंपिक महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में प्रवेश कर लिया।अब दीपिका कुमारी 3 अगस्त को अंतिम 16 का मुकाबला खेलने को उतरेंगी।
- Written By: मृणाल पाठक
दीपिका कुमारी (सौजन्यः एक्स)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने धमाल मचाया है। वह महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने नीदरलैंड की क्विंटी रोफेन को 6-2 से हराकर अपनी जगह पक्की की है। जिसके साथ ही दीपिका से अब देश को पदक की उम्मीद हो गई हैं। अब दीपिका कुमारी 3 अगस्त को अंतिम 16 का मुकाबला खेलने को उतरेंगी।
दीपिका ने पहले सेट में 29 का स्कोर किया, जबकि नीदरलैंड की उनकी प्रतिद्वंद्वी 28 का स्कोर ही कर सकीं। पहले सेट में बढ़त हासिल करने के बाद दीपिका दूसरे सेट में क्विंटी से 27-29 के स्कोर से हार गईं। हालांकि, तीसरे सेट में दीपिका ने वापसी करते हुए 4-2 की बढ़त बनाई। जिसके बाद अगले सेट में दीपिका ने क्विंटी को कोई मौका नहीं दिया और जीत हासिल की।
Deepika Kumari beat Reena Parnat of Estonia by 6-5 and moves to the 1/16 elimination round.#Paris2024 #Cheer4Bharat #Olympics #Archery @mansukhmandviya @MIB_India @PIB_India@IndiaSports @Media_SAI @AkashvaniAIR @DDNational @DDIndialive @DDNewslive @ImDeepikaK pic.twitter.com/yyeRXJ30JS — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 31, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका कुमारी तीरंदाजी में भारत की शानदार खिलाड़ी हैं। पेरिस ओलंपिक उनका चौथा ओलंपिक है। इससे पहले उन्होंने अब तक तीन खेले हैं। हालांकि वह अब तक एक भी मेडल नहीं जीत पाई हैं। हालांकि इस बार वह जिस तरह का प्रदर्शन कर रहीं हैं, उससे उम्मीद है कि वह भारत को मेडल दिला सकती हैं। हालांकि उन्हें अभी और भी कुछ मुकाबले खेलने हैं।
ज्ञात हो कि दीपिका कुमारी काफी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वर्ल्ड कप में उनके नाम व्यक्तिगत स्पर्धा में 4 गोल्ड मेडल हैं। जिसके बाद अब उनसे पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीद है।
