Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगले साल भी IPL खेलेंगे एमएस धोनी! CSK के सीईओ का बड़ा दावा

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये बात सुनकर धोनी के फैंस की उम्मीदें और भी ज़्यादा बढ़ गई है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 23, 2024 | 07:32 PM

काशी विश्वनाथन और एमएस धोनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कासी विश्वनाथन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सीएसके की अगुआई करते हुए पांच रिकॉर्ड आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी ने इस सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले कप्तानी से हटने का फैसला किया और यह जिम्मेदारी रूतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। सीएसके इस सत्र में पांचवें स्थान पर रहीं।

अटकलें लगायी जा रही हैं कि यह धोनी का टूर्नामेंट में अंतिम सत्र हो सकता है लेकिन विश्वनाथन ने माना कि अपने भविष्य पर अंतिम फैसला करना पूरी तरह से पूर्व भारतीय कप्तान धोनी पर निर्भर है। विश्वनाथन ने सीएसके के यूट्यूब चैनल पर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब सिर्फ एमएस ही दे सकते हैं। हमने हमेशा एमएस के फैसले का सम्मान किया है। हमने यह उस पर छोड़ दिया है।”

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप सब जानते हो, उसने हमेशा अपने फैसले लिये हैं और उचित समय पर इनकी घोषणा की है। हमें उम्मीद है कि जब वह फैसला करेगा, तभी हमें इसकी जानकारी होगी।” विश्वनाथन ने कहा, ‘‘हमें पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल सीएसके लिए उपलब्ध होंगे। यह प्रशंसकों और मेरे विचार और उम्मीदें हैं।”

धोनी ने पिछले साल घुटने के उपचार के लिए सर्जरी करायी थी, उन्होंने इस सत्र में 73 गेंद में 161 रन बनाये और स्टंप के पीछे भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। आईपीएल की मेगा नीलामी साल के अंत में होगी और अगर धोनी बरकरार रहते हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि सीएसके उन्हें रिटेन रखेगा।

(एजेंसी)

Csk ceo kasi viswanathan said hope ms dhoni will play next year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2024 | 07:32 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • IPL 2024
  • MS Dhoni

सम्बंधित ख़बरें

1

विजय हजारे ट्रॉफी में CSK के गेंदबाज का कहर, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लिए 7 विकेट; कौन है ये खिलाड़ी?

2

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

3

झारखंड की ऐतिहासिक जीत के पीछे MS Dhoni का हाथ, पर्दे के पीछे से रणनीति बनाकर टीम को ऐसे दिलाई जीत

4

4-4 लग्जरी घर, जिम और स्विमिंग पूल, रांची में कैसी है धोनी की लाइफस्टाइल; वीडियो में देखें सबकुछ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.