Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिस्टिआनो रोनाल्डो: दुनिया के दिग्गज और नंबर 1 फुटबॉलर, कभी रहते थे टिन की छत के नीचे; चलाते हैं अनाथालय

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 28, 2024 | 05:21 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दुनिया के नंबर वन फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo Birthday) जिनका आज 37 वां जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 5 फरवरी 1985 पुर्तगाल में हुआ था। क्रिस्टिआनो रोनाल्डो को सिर्फ नंबर वन फुटबॉलर ही नहीं बल्कि एक स्टाइलिश पर्सन के तौर पर भी पहचाना जाता है। आज रोनाल्डो का जीवन जितना सरल और शानदार नज़र आरा है, उनका बचपन उठान ही कठिन था। 

कैसा पड़ा रोनाल्डो नाम

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पिता जोस डिनिस ऐवियरो अमेरिकी एक्टर और राष्ट्रपति रह चुके रोनाल्ड रीगन से बहुत प्रभावित थे। इसलिए उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस ऐवियरो रखा, जो आगे चलकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

कभी टिन की छत के नीचे रहते थे रोनाल्डो

भले ही ये पुर्तगाली खिलाड़ी आज एक साल में एक हजार करोड़ तक की कमाई कर रहा हो, लेकिन उनका बचपन काफी संघर्ष भरा रहा। वे टिन की छत के नीचे रहते थे। रोनाल्डो के पिता नगर निगम में माली थे और उनकी मां दूसरे के घरों में खाना बनाने का काम करती थी। उनकी मां ने किसी तरह रोनाल्डो का स्कूल में दाखिला कराया गया, यहीं से उन्होंने फुटबॉल का सफर शुरू किया। बचपन से ही रोनाल्डो को पढ़ाई में कोई रुचि नहीं थी। उन्हें बचपन से ही फूटबाल खेलना काफी पसंद था। वो पढ़ाई छोड़ खेलने में ज्यादा समय बिताते थे। उन्होंने आठ साल की उम्र में ही स्थानीय फुटबॉल क्लब की ओर से खेलना शुरू किया। बाद में उनका चयन अंडर-17 विश्व कप के लिए हो गया। 

करोड़ों लोगों के प्रेरणास्त्रोत है रोनाल्डो

क्रिस्टियानो 18 साल की उम्र में ही उनकी प्रतिभा को देखते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर में अनुबंध कर लिया। उसके बाद रोनाल्डो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्षों तक स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड का पर्याय रहे रोनाल्डो फिलहाल फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेल रहे हैं। वह देश के पोर्तुगाल नेशनल टीम के कप्तान है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज के समय के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी बन गए है। वह, करोड़ों लोगों के प्रेरणास्त्रोत भी हैं। कई अवार्ड किए है अपने नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक कई रिकॉर्ड बनाए है। इसी वजह से उन्हें अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं।

5 चैंपियंस लीग खिताब जितने वाले एकमात्र खिलाड़ी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2014 के वर्ल्ड कप में कुल 8 गोल किए। उनके नाम 3 वर्ल्ड कप में, सबसे ज्यादा 50 गोल बनाने का रिकॉर्ड है। हालांकि, उस समय उनकी टीम क्वालीफाई नहीं हुई, लेकिन रोनाल्डो ने जीत की, एक नई नींव रख दी। उन्होंने Real Madrid की तरफ से खेलते हुए 15 trophies जीती है। जिनमें दो La Liga title और दो championship title हैं। इसके अलावा 2015 में उन्हें पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया था।  रोनाल्डो एकमात्र ऐसे फुटबॉल खिलाड़ी हैं। जिसने 5 चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी वाले एथलीट

रोनाल्डो 2016 और 2017 में दुनिया के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीट थे। उन्हें टाइम्स पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया गया है। बता दें कि, 2018 में इटली के फुटबॉल क्लब Juventus ने रोनाल्डो को €100 million में साइन किया था जो की फूटबाल की इतिहास में 30 साल से ऊपर के खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा है।

अनाथ आश्रम चलाते  है क्रिस्टियानो

समाजसेवा फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी फुटबॉल की कमाई सिर्फ खुद के लिए ही इस्तेमाल नहीं करते बल्कि अपने पैसों को, लोगों की अच्छे के लिए भी खर्च करते हैं। ऐसा बताया जाता है कि, रोनाल्डो सिर्फ अपने ही दम पर, एक अनाथ आश्रम चलाते हैं। जिसमें 600 से भी ज्यादा बच्चों का खर्चा वे खुद उठाते हैं। बात है नवंबर 2012 की जब रोनाल्डो ने अपना गोल्डन बूट नीलाम किया था। जिसमें उन्हें गोल्डन बूट के 13 हज़ार करोड़ मिले थे। उस पैसों को  रोनाल्डो ने गीजा में स्कूल बनाने के लिए दान कर दिया था। इतना ही नहीं रोनाल्डो रेगुलर ब्लड डोनेट भी करते है।

Cristiano ronaldo world legend and no 1 footballer has lived under a tin roof run an orphanage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2022 | 07:03 AM

Topics:  

  • Cristiano Ronaldo records

सम्बंधित ख़बरें

1

जियो हो बिहार के लाला…Ronaldo से हो रही बिहारी युवक की तुलना, Video देखकर बन जाएंगे फैन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.