Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yuzvendra Chahal Net Worth: धनश्री को दिए 4.75 करोड़ तो अब युजी के खाते में बचे कितने रुपये, जानें क्या है चहल की कमाई का सोर्स

Yuzvendra Chahal Net Worth: चहल और धनश्री का तलाक हो चुका है। 20 मार्च को दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। जहां चहल ने 4.75 एलिमनी के तौर पर धनश्री को दिया है। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि चहल की नेटवर्थ कितनी है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Mar 21, 2025 | 10:35 AM

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yuzvendra Chahal Net Worth: काफी दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें थी, जिसके बाद बीते गुरुवार 20 मार्च को दोनों ऑफिशियली तौर पर अगल हो गए हैं। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। हालांकि युजी को गुजारा भत्ता के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ देना पड़ा है। जिसके बाद अब ये सवाल बना हुआ है कि युजी के पास अप कितने रुपये बचे हैं या उनका इनकम सोर्स क्या है?

युजी चहल काफी समय से अपनी नीजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। मीडिया में खबरें आ रहीं थी कि चहल अपनी पत्नी धनश्री से तलाक लेने वाले हैं और इस खबर पर मुहर लग गई है। 20 मार्च को दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं और अपनी जिंदगी की राहें बदल चुके हैं।

2020 में शादी, 2025 में तलाक

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2020 को धनश्री वर्मा से शादी की थी। जिसके महज लगभग 5 साल बाद ही दोनों अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो चुका है। वह दोनों काफी समय से एक-दूसरे से अलग ही रह रहे थे। जिसके बाद 20 मार्च को बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दी है। जहां चहल ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये एलिमनी दी है।

सम्बंधित ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद, शकीरा और बर्ना बॉय की परफॉरमेंस के साथ आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया

FIFA World Cup 2026: ईरान की चेतावनी, बिना इजाजत वाले झंडे और टीम के खिलाफ नारेबाजी पर रोक सकते हैं मैच

इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था पर भड़के रुड गुलिट, फीफा प्रेसिडेंट से सीधे शब्दों में मांगा इस्तीफा

नेहरू के कालखंड को पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तो रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल

4.75 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता

चहल ने धनश्री से अलग होने के बाद गुजारा भत्ता के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये दिए हैं। पहले खबर ये भी थी कि 60 करोड़ रुपये मांगे थे। लेकिन, अब जानकारी है कि चहल 4.75 करोड़ एलिमनी देने वाले हैं। जिसमें से उन्होंने 2.37 करोड़ रुपए दे चुके हैं। बाकि अमाउंट उन्हें देना है।

कितनी है युजी चहल की नेटवर्थ

अब युजवेंद्र चहल की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स की मानें तो चहल के पाल लगभग 45 करोड़ रुपये है। इसमें बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से होने वाली आय शामिल है। युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ ग्रेड सी कॉन्ट्रैक्ट में हैं और इससे उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।

PBKS ने 18 करोड़ में खरीदा

इसके अलावा आईपीएल में उनकी काफी डिमांड है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब तक उनकी नेटवर्थ में करीब 37 करोड़ रुपये कथित तौर पर आईपीएल के जरिए आए हैं।

आलीशान घर और महंगी कारें

क्रिकेट के अलावा युजवेंद्र चहल विज्ञापनों के जरिए भी खूब कमाई करते हैं और वे VIVO, Nike, Acuvue, Boom 11 और Fanta जैसे ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करते नजर आते हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में उनका आलीशान घर है, इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में कई महंगी कारें शामिल हैं। युजवेंद्र चहल कार कलेक्शन में Porsche Cayenne S और Mercedes-Benz C-Class जैसी कारें शामिल हैं।

खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

अफेयर की हो रही चर्चा

जानकारी के लिए बता दें कि युजवेंद्र चहल के अफयर की भी चर्चाएं हैं। इस समय चहल का नाम आरजे महवश से जुड़ रहा है। कई मौकों पर दोनों के एक साथ भी देखा गया है। ऐसे में कई लोगों का तो ये भी मानना है कि चहल ने ही धनश्री को धोखा दिया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना ये भी है कि धनश्री ने केवल पैसों के लिए ही चहल से शादी की थी।

Yuzvendra chahal net worth after given more than 4 crore to dhanashree verma know source of income

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 10:35 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • Dhanashree Verma
  • Sports News
  • Yuzvendra Chahal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.