- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yuzvendra Chahal Net Worth After Given More Than 4 Crore To Dhanashree Verma Know Source Of Income
Yuzvendra Chahal Net Worth: धनश्री को दिए 4.75 करोड़ तो अब युजी के खाते में बचे कितने रुपये, जानें क्या है चहल की कमाई का सोर्स
- Written By: मृणाल पाठक
Yuzvendra Chahal Net Worth: चहल और धनश्री का तलाक हो चुका है। 20 मार्च को दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। जहां चहल ने 4.75 एलिमनी के तौर पर धनश्री को दिया है। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि चहल की नेटवर्थ कितनी है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yuzvendra Chahal Net Worth: काफी दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें थी, जिसके बाद बीते गुरुवार 20 मार्च को दोनों ऑफिशियली तौर पर अगल हो गए हैं। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। हालांकि युजी को गुजारा भत्ता के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ देना पड़ा है। जिसके बाद अब ये सवाल बना हुआ है कि युजी के पास अप कितने रुपये बचे हैं या उनका इनकम सोर्स क्या है?
युजी चहल काफी समय से अपनी नीजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। मीडिया में खबरें आ रहीं थी कि चहल अपनी पत्नी धनश्री से तलाक लेने वाले हैं और इस खबर पर मुहर लग गई है। 20 मार्च को दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं और अपनी जिंदगी की राहें बदल चुके हैं।
2020 में शादी, 2025 में तलाक
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2020 को धनश्री वर्मा से शादी की थी। जिसके महज लगभग 5 साल बाद ही दोनों अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो चुका है। वह दोनों काफी समय से एक-दूसरे से अलग ही रह रहे थे। जिसके बाद 20 मार्च को बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दी है। जहां चहल ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये एलिमनी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: ईरान की चेतावनी, बिना इजाजत वाले झंडे और टीम के खिलाफ नारेबाजी पर रोक सकते हैं मैच
इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था पर भड़के रुड गुलिट, फीफा प्रेसिडेंट से सीधे शब्दों में मांगा इस्तीफा
नेहरू के कालखंड को पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तो रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल
Women’s T20 World Cup: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी है शामिल
4.75 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता
चहल ने धनश्री से अलग होने के बाद गुजारा भत्ता के तौर पर धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये दिए हैं। पहले खबर ये भी थी कि 60 करोड़ रुपये मांगे थे। लेकिन, अब जानकारी है कि चहल 4.75 करोड़ एलिमनी देने वाले हैं। जिसमें से उन्होंने 2.37 करोड़ रुपए दे चुके हैं। बाकि अमाउंट उन्हें देना है।
कितनी है युजी चहल की नेटवर्थ
अब युजवेंद्र चहल की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स की मानें तो चहल के पाल लगभग 45 करोड़ रुपये है। इसमें बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से होने वाली आय शामिल है। युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ ग्रेड सी कॉन्ट्रैक्ट में हैं और इससे उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
PBKS ने 18 करोड़ में खरीदा
इसके अलावा आईपीएल में उनकी काफी डिमांड है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब तक उनकी नेटवर्थ में करीब 37 करोड़ रुपये कथित तौर पर आईपीएल के जरिए आए हैं।
आलीशान घर और महंगी कारें
क्रिकेट के अलावा युजवेंद्र चहल विज्ञापनों के जरिए भी खूब कमाई करते हैं और वे VIVO, Nike, Acuvue, Boom 11 और Fanta जैसे ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करते नजर आते हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में उनका आलीशान घर है, इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में कई महंगी कारें शामिल हैं। युजवेंद्र चहल कार कलेक्शन में Porsche Cayenne S और Mercedes-Benz C-Class जैसी कारें शामिल हैं।
खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
अफेयर की हो रही चर्चा
जानकारी के लिए बता दें कि युजवेंद्र चहल के अफयर की भी चर्चाएं हैं। इस समय चहल का नाम आरजे महवश से जुड़ रहा है। कई मौकों पर दोनों के एक साथ भी देखा गया है। ऐसे में कई लोगों का तो ये भी मानना है कि चहल ने ही धनश्री को धोखा दिया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना ये भी है कि धनश्री ने केवल पैसों के लिए ही चहल से शादी की थी।
Yuzvendra chahal net worth after given more than 4 crore to dhanashree verma know source of income
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
युद्ध की कगार पर पश्चिम एशिया: तेहरान-सिरीक पर अमेरिकी हमला, जवाब में ईरान ने पूरी तरह बंद किया होर्मुज
Jun 11, 2026 | 07:31 AMमध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज: आंधी और बारिश का दौर जारी, आज 34 जिलों में अलर्ट, गर्मी का भी असर
Jun 11, 2026 | 07:22 AMचीन के गुआंग्शी में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी
Jun 11, 2026 | 07:20 AMबॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ का फैसला: विदर्भ में 15 जून से स्कूल शुरू करने का आदेश रद्द, सरकार को झटका
Jun 11, 2026 | 07:19 AMFIFA World Cup 2026: ईरान की चेतावनी, बिना इजाजत वाले झंडे और टीम के खिलाफ नारेबाजी पर रोक सकते हैं मैच
Jun 11, 2026 | 07:18 AMयवतमाल में किसानों का हल्लाबोल आंदोलन, फसल बीमा और कर्जमाफी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान
Jun 11, 2026 | 07:18 AMDurgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Jun 11, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM













