Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युजवेंद्र चहल बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर, केएल राहुल और स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल पर पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ देकर टीम में शामिल किया। युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 10, 2025 | 04:00 PM

युजवेंद्र चहल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क :  आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल पर पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ देकर टीम में शामिल किया। युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले ऑक्शन में स्पिनर को कभी इतने पैसे नहीं मिले। युजवेंद्र चहल इस ऑक्शन में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। वहीं ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ देकर अपने टीम में शामिल किया। जबकि श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब ने शामिल किया। वहीं 18 करोड़ में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने शामिल किया।

भारतीय टीम स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने साल 2013 में मुंबई के लिए कोलकाता के खिलाफ अपना आईपीएल में डेब्यू किया था। चहल को आईपीएल 2013 में मात्र 1 मैच में खेलने मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 34 रन खर्च किए थे और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कमाल करना शुरू कर दिए। उसके बाद वो आईपीएल में छा गए। चहल के लिए सबसे बेहतरीन आईपीएल 2017 रहा था। सीजन में उन्होंने 17 मैच में 27 विकेट अपने नाम किए थे।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चहल ने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरह से खेला था। अब वो पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते दिखेंगे। आईपीएल 2024 में उन्होंने 15 मैच खेलते हुए 18 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.41 का रहा। वहीं आईपीएल 2023 में चहल ने 21 विकेट चटकाए।

युजवेंद्र चहल भारत के साथ-साथ आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में से एक हैं। अब तक खेले गए 160 मुकाबले में उन्होंने 205 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 22.45 और इकोनॉमी 7.84 का है। यही आंकड़े हैं जो उनकी शानदार गेंदबाजी का सबूत देते हैं।  चहल ने आईपीएल में 6 बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट हॉल लेकर विपक्षी टीमों के लिए हमेशा चुनौती खड़ी की है।

Yuzvendra Chahal IPL 2025 Mega Auction

  • बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये
  • सोल्ड प्राइस- 18 करोड़ रुपये
  • पिछले आईपीएल ऑक्शन में कितने में खरीदे गए- 6.5 करोड़ रुपये में राजस्थान ने खरीदा था

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Yuzvendra chahal became the most expensive spinner in ipl history punjab king spent 18 cr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 24, 2024 | 06:23 PM

Topics:  

  • IPL
  • Yuzvendra Chahal

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 मेगा ऑक्शन का बड़ा खेला! 10 टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट आउट, देखें पर्स में हैं कितने करोड़?

2

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 30 करोड़ में बिके, IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये कैसे हो गया?

3

IPL 2026: आयुष म्हात्रे पर संजय बांगर ने दिया बड़ा बयान, कहा CSK के लिए किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

4

IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कैमरून ग्रीन का बड़ा खुलासा, फ्रेंचाइजियों दिया ये खास संदेश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.