Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025: चेले अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी ने हिलाया गुरु युवराज सिंह का दिमाग, आधी रात में कह दी ऐसी बात

अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के बाद युवराज सिंह का रिएक्शन आना ही था। हालांकि इस बार युवराज ने कुछ अलग ही अंदाज में सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। जो तेजी से वायरल होने लगा है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 13, 2025 | 08:20 AM

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दिया। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 141 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद अभिषेक शर्मा के गुरु और पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया, जो तेजी से वायरल होने लगा।

अभिषेक शर्मा के शानदार पारी के बाद युवराज सिंह का रिएक्शन आना ही था। युवराज सिंह ने अभिषेक पर बहुत मेहनत की है। हालांकि इस बार युवराज ने कुछ अलग ही अंदाज में रिएक्शन दिया है। अभिषेक शर्मा जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की, जिसे देखकर उनके गुरु युवराज काफी खुश हुए।

युवराज सिंह ने की तारीफ

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए लिखा, ‘वाह शर्मा जी के बेटे! 98 पर सिंगल फिर 99 पर सिंगल। इतनी मैच्योरिटी हजम नहीं हो रही है।’ इसके अलावा युवराज सिंह ने ट्रेविस हेड और श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘ट्रेविस हेड आपने भी बहुत शानदार खेला। इस ओपनिंग जोड़ी को एक साथ देखना एक ट्रीट है। श्रेयस अय्यर आपका खेल भी शानदार था, देख कर मजा आया।’

Wah sharma ji ke bete ! 98 pe single phir 99 pe single ! Itni maturity ha am nahi ho rahi 🤪 ! Great knock @IamAbhiSharma4 well played @TravisHead24 these openers are a treat to watch together ! #SRHvsPBKS @IPL well played @ShreyasIyer15 great to watch aswell

— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 12, 2025

अभिषेक की तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए। अभिषेक ने 40 गेंदों में शतकीय पारी खेली। इसके अलावा वो आईपीएल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुकाबले का हाल

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। जिसमें श्रेयस अय्यर ने 82, स्टोइनिस ने 34, प्रभसिमरन सिंह ने 42, प्रियांश आर्य ने 36 और नेहरा वेढरा ने 27 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवरों में मुकाबले को जीत लिया। अभिषेक ने 141, ट्रेविस हेड ने 66 और हेनरिक क्लासेन 21 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को जीत लिया। हैदराबाद ने इस मुकाबले को 8 विकेटों से जीता।

 

Yuvraj singh react to abhishek sharma first ipl century waah sharma ji ke bete

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 08:17 AM

Topics:  

  • Abhishek Sharma
  • IPL
  • Punjab Kings
  • Sunrisers Hyderabad
  • Yuvraj Singh

सम्बंधित ख़बरें

1

अभिषेक-सैमसन और शुभमन…एशिया कप में कौन करेगा ओपनिंग? जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11

2

CSK के बाद अब अश्विन ने डेवाल्ड ब्रेविस पर दी सफाई, कहा- मैं तो कॉन्ट्रैक्ट की रकम…

3

अश्विन के बयान से मचा घमासान, CSK को डेवाल्ड ब्रेविस के कॉन्ट्रैक्ट पर देनी पड़ी सफाई

4

संजू सैमसन के बदले KKR ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 2 खिलाड़ियों का ऑप्शन, क्या अब बन पाएगी बात?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.