-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Year Ender 2025 Top Controversies In Cricket Who Grabbed Attention
Year Ender 2025: वो विवादास्पद घटनाएं…जिसने सारी हदें कर दी पार और क्रिकेट को कर दिया शर्मसार
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Year Ender 2025: साल 2025 में खेल जगत में कई ऐसी घटनाएं सामने आई, जिन्होंने न सिर्फ सुर्खियां बटोरीं बल्कि खेल भावना पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आइए नजर डालते हैं उन घटनाओं पर...

खेल जगत की विवादास्पद घटनाएं (फोटो-सोशल मीडिया)
Top Controversies In Cricket 2025: साल 2025 खेल जगत के लिए कई मायनों में बेहद उथल-पुथल भरा रहा। खासकर क्रिकेट की दुनिया में ऐसी कई घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने न सिर्फ सुर्खियां बटोरीं बल्कि खेल भावना पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। इस साल मैदान के भीतर और बाहर, दोनों जगह विवादों की कमी नहीं रही। आईपीएल में पिच और टिकट व्यवस्था को लेकर उठे सवालों से लेकर आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद आयोजित विजय परेड में हुई दर्दनाक भगदड़ तक, कई घटनाओं ने प्रशंसकों और प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया। ये मामले सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहे, बल्कि खेल प्रबंधन, सुरक्षा और जिम्मेदारी जैसे अहम मुद्दों को भी उजागर करते रहे।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कई ऐसे विवाद देखने को मिले, जिन्होंने पूरे साल माहौल गर्माए रखा। खिलाड़ियों के व्यवहार, अंपायरिंग फैसलों, टीमों के बीच तनाव और खेल भावना से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय बने रहे। इन्हीं सब कारणों से 2025 का साल क्रिकेट इतिहास में विवादों के लिए याद किया जाएगा। आइए नजर डालते हैं उन प्रमुख घटनाओं पर, जिन्होंने इस पूरे साल क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया।
-
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक विवाद
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई, जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने से मना कर दिया। यह विवाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के विरोध में बढ़ा। इस हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी और भारत ने इस हमले के शिकारों को सम्मानित करते हुए पाकिस्तान से बातचीत का बहिष्कार किया। इस फैसले के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से शिकायत की, जो खेल की राजनीति में नया मोड़ था।

-
मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
एशिया कप के दौरान एक और विवाद हुआ जब भारतीय टीम ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। यह कदम नकवी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट को लेकर था। भारत की फाइनल जीत के बाद, टीम इंडिया ने ट्रॉफी से इनकार किया और बिना ट्रॉफी के ही अपनी जीत का जश्न मनाया। मोहसिन नकवी ने एक औपचारिक सेरेमनी की मांग की, जिसे बीसीसीआई ने खारिज कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, तीन महीने बाद भी भारत को ट्रॉफी नहीं दी गई।
-
हारिस रऊफ और शाहिबज़ादा फरहान का विवादित इशारा
पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ और शाहिबज़ादा फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान विवाद उत्पन्न किया। फरहान ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद ‘गनशॉट’ जैसा सेलिब्रेशन किया, जबकि रऊफ ने ‘क्रैशिंग जेट’ और ‘6-0’ का इशारा किया, जो भारतीय सेना का मजाक उड़ा रहा था।
इसके बाद बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आईसीसी में शिकायत दर्ज की। मैच रेफरी ने रऊफ पर 30% मैच फीस का जुर्माना लगाया और उन्हें दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया। फरहान को भी ‘खेल की गरिमा’ को नुकसान पहुंचाने के लिए दोषी पाया गया और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें
जीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
-
मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान जडेजा और सुंदर का हैंडशेक विवाद
इंग्लैंड और भारत के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में एक विवाद सामने आया, जब भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से हाथ मिलाने से मना कर दिया। यह विवाद तब हुआ जब दोनों भारतीय खिलाड़ी शतक के करीब थे और स्टोक्स ने उन्हें मैच खत्म करने को कहा। लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने मना कर दिया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी शतक बनाने के बाद ड्रॉ के लिए मान गए। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ने दोनों खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। टेस्ट मैच के बीच यह विवाद चर्चा का बड़ा विषय बन गया, जिससे बेन स्टोक्स और इंग्लैंड की खेल भावना पर सवाल उठने लगे। जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से क्रिकेट जगत में फैल गया।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: विराट से लेकर रोहित तक…वनडे क्रिकेट में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को रहा जलवा
-
RCB विजय परेड में हुई भगदड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती और बेंगलुरु में जीत का जश्न मनाने के लिए विजय परेड का आयोजन किया। हालांकि, यह खुशी का पल जल्दी ही दुखद हो गया, जब स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ और खराब भीड़ प्रबंधन के कारण भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रबंधन को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। जिसके बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े आयोजन के लिए आयोग्य घोषित कर दिया। हालांकि अब फिर से चिन्नास्वामी स्टेडियम को क्लीन चिट मिल गया है। विराट कोहली साल के अंत में इसी मैदान में खेलते दिख सकते हैं।

-
गौतम गंभीर vs रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच विवाद
इस साल भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रिश्तों को लेकर भी काफी चर्चा हुई। खबरों के मुताबिक, रोहित और कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास कोच गौतम गंभीर के कारण ही लिया था। जिसके बाद से ही दोनों खिलाड़ियों और कोच के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम का माहौल गंभीर और इन सीनियर खिलाड़ियों के बीच रिश्तों के कारण प्रभावित हो रहा था। हालांकि, इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया, लेकिन इन अफवाहों ने बीसीसीआई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसके लिए बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को सुलह करने के लिए टीम के साथ भेजा था।
Year ender 2025 top controversies in cricket who grabbed attention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














