Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NOT OUT होते हुए भी OUT दिए गए यशस्वी जायसवाल, इंग्लैंड में अंपायरिंग पर उठने लगे सवाल, देखें वीडियो

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल को गलत आउट दे दिया गया। जिसके बाद जायसवाल कुछ समय तक क्रीज पर खड़े रहे फिर वापस पवेलियन की ओर लौट गए।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 08, 2025 | 01:23 PM

यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नॉर्थम्पटन (इंग्लैंड): भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले के पहले दिन भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अंपायर के फैसले से नाराज दिखें। जायसवाल को इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया। जिसके बाद यशस्वी इस पर यकीन नहीं कर पाए।

इस मुकाबले के शुरुआत घंटे में जायसवाल 25 गेंदों पर दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी वोक्स की एक तेज इनस्विंगर गेंद उनकी पैड पर लगी। जिसके बाद अपील की गई और अंपायर ने जायसवाल को आउट दे दिया। हालांकि, ऐसा लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर जाती।

अंपायर के फैसले से खुश नजर नहीं आए जायसवाल

इस निर्णय पर जायसवाल खुश नहीं नजर आए। वो कुछ समय वहां क्रीज पर खड़े रहे, उसके बाद वो पवेलियन की तरफ लौट गए। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि गेंद लेग स्टंप मिस कर रही है या नहीं?

Jaiswal lbw 17 to Woakes … not sure he necessarily agreed with the decision pic.twitter.com/b3w7dHP5uA — Ali Martin (@Cricket_Ali) June 6, 2025

23 वर्षीय जायसवाल को इस फैसले पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने करीब 10 सेकंड तक अंपायर से इशारों में समझाने की कोशिश की कि गेंद तीनों स्टंप्स को मिस कर रही थी। लेकिन इस अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में डीआरएस की सुविधा नहीं उपलब्ध होने के कारण जायसवाल ने अंपायर के फैसले को स्वीकार करके पवेलियन की लौट गए। उनके चहरे पर निराशा साफ झलक रही थी।

पहले मैच में यशस्वी ने जड़ा था अर्धशतक

इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में इस युवा बल्लेबाज को भी शामिल किया गया है। यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। वहीं पहली में पारी में संयम बरतते हुए 55 गेंदों पर 24 रन बनाए है। यशस्वी जायसवाल से इस दौरे पर भी बहुत उम्मीद है।

टेस्ट सीरीज से पहले ही उजागर हो गई खामियां, इंग्लैंड में विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

यशस्वी जायसवाल अब भारत ए से सीनियर भारतीय टीम में शामिल होंगे, जहां वह एक इंटर स्क्वाड अभ्यास मैच में हिस्सा लेंगे। यह मुकाबला 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। जायसवाल के लिए यह खुद को अंतिम बार साबित करने का मौका भी होगा कि वह विदेशी परिस्थितियों में लंबी पारी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 43.44 की औसत से कुल 391 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने पर्थ में शतक भी लगाया था। हालांकि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

Yashasvi jaiswal given out controversy england umpiring video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 09:48 AM

Topics:  

  • England Cricket Team
  • India vs England
  • team india A
  • Yashasvi Jaiswal

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक…इस साल इन खिलाड़ियों ने नेशनल टीम के लिए किया डेब्यू

2

एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी; स्टीव स्मिथ से छीनी गई कप्तानी

3

एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज

4

टी20 सीरीज से बाहर ये स्टार खिलाड़ी, सेंचुरी ठोकने वाले इस बल्लेबाज के आंकड़े शुभमन गिल से भी बेहतर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.