Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले…
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलते हुए आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए और राजस्थान रॉयल्स के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Yashasvi Jaiswal Sixes for Rajasthan Royals: भारतीय टीम के बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में यशस्वी जायसवाल ने मात्र 32 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। चौथा छक्का लगाते ही आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए यशस्वी जायसवाल ने अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
जायसवाल से पहले आरआर के तीन ही बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। पूर्व कप्तान संजू सैमसन 192 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 135 छक्कों के साथ दूसरे और आरआर को 2008 में पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शेन वॉटसन 109 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 या उससे अधिक छक्के
- 192 – संजू सैमसन
- 135 – जोस बटलर
- 109 – शेन वॉटसन
- 100- यशस्वी जयसवाल
संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, अब तक संजू सैमसन उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं जोस बटलर आईपीएल 2025 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, जबकि शेन वॉटसन संन्यास ले चुके हैं। वह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए 2020 से खेल रहे हैं Yashasvi Jaiswal
यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2020 से ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। आरआर के लिए अब तक खेले 70 मैचों की 69 पारियों में 2 शतक और 17 अर्धशतकों की मदद से जायसवाल 2,336 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 277 चौके और 100 छक्के निकले हैं। जायसवाल का औसत 36.50 और स्ट्राइक रेट 153.58 रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स फिर पहुंची टॉप पर, मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान
मुकाबले का हाल
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 11 ओवर की मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 77, वैभव सूर्यवंशी ने 39 और रियान पराग ने 20 रन बनाए।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। जिसमें नमन धीर ने 25, शेरफेन रदरफोर्ड ने 25 रनों की पारी खेली। राजस्थान ने इस मुकाबले को 27 रनों से जीत लिया।
