यशस्वी जायसवाल का कमाल, मैनचेस्टर में 51 साल बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Yashasvi Jaiswal scored Half Century in Manchester: मैनचेस्टर में यशस्वी जायसवाल अर्धशतक लगाने वाले सुनील गावस्कर के बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 51 साल बाद ऐसा कारनामा किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Yashasvi Jaiswal scored Half Century in Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के चौथे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक बनाते ही एक और उपलब्धि अपने नाम किया। वो 1974 के बाद मैनचेस्टर में अर्धशतक लगाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। 1974 के बाद से कोई भी ओपनर इस मैदान पर अर्धशतक नहीं लगा सका था।
1974 में यह कारनामा सुनील गावस्कर ने किया था। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस मैदान पर अर्धशतक से ज़्यादा का स्कोर बनाने वाले आखिरी भारतीय सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने 251 गेंदों पर 101 रन बनाए और भारतीय टीम ने पहली पारी में इंग्लैंड के 328/9 के जवाब में 246 रन बनाए। गावस्कर ने दूसरी पारी में भी अपना दबदबा जारी रखा और 140 गेंदों पर 58 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी 113 रनों की हार को टाल नहीं सकी।
यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवाया नाम
इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ते ही यशस्वी जायसवाल ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया। भारत इस मैदान एक दशक के बाद कोई मुकाबला खेल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने पिछले कुछ दशकों में मैनचेस्टर में सिर्फ़ 2 टेस्ट मैच खेले हैं। 1990 में सचिन तेंदुलकर ने इसी मैदान पर दूसरी पारी में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था। उस समय भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पहली पारी में 179 रनों की पारी खेली थी, जिससे मैच ड्रॉ हो गया था। उसके बाद से ओल्ड ट्रैफर्ड में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने रचा कीर्तिमान, सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले..
जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेली
2014 में मैनचेस्टर में एक टेस्ट मैच खेलते हुए भारत को पारी की हार का सामना करना पड़ा था। एमएस धोनी भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में 133 गेंदों पर 71 रन बनाए। सभी पारियों में 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उसके बाद इस मैदान पर 2025 में मुकाबला हो रहा है। यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में 58 रनों की पारी खेली और एक छोर पर संभलकर बल्लेबाजी की।
इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए यशस्वी जायसवाल को आउट किया। यशस्वी स्लिप में आउट हो गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने 107 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 10 चौके और एक छक्के लगाए। वो हैरी ब्रूक को कैच देकर आउट हो गए।
