

दिल्ली: आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। इस दौरान एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, रविवार 18 मई को दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें एक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है।
ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी टीम में कुछ बदलाव करती हुई दिख सकती है। ये बदलाव किसी खिलाड़ी के हेर-फेर के लिए नहीं होगा, बल्कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पर देखा जाएगा। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की टीम उनके अच्छे बल्लेबाजों को टॉप आर्डर में बल्लेबाजी कराने के बारे में सोच रही है।
इस सीजन में केएल राहुल अब तक मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन अब टीम में इस फैसले को बदला है। रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज ऊपर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। केएल राहुल ने अपने टी20 करियर में ओपरन के तौर पर अच्छा प्रर्दशन किया है। उनके नाम बतौर ओपरन कई बड़ी पारियां खेली हैं। इस दौरान केएल का स्ट्राइक रेट की शानदार रहा है।
ऐसे में कई दिग्गज क्रिकेटर्स और फैंस का मानना है कि KL राहुल इस क्रम में सही बल्लेबाजी कर सकते हैं। जिसका टीम को फायदा मिलते हुए दिखाई दे सकता है। हालांकि अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अक्षर पटेल की कप्तानी में इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की थी। उसने शुरुआती मैचों में बड़ी टीमों को पटकनी दे दी। लेकिन इसके बाद कुछ मैचों में दिल्ली ने खराब प्रदर्शन किया। जिसका उन्हें नुकसान भी हुआ।
आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स इस वक्त 5वें स्थान पर है। उसने कुल 11 मुकाबलों में से 6 में जीत, 4 में हार और 1 मुकाबले में ड्रॉ किया है। अब उसकी नजर रविवार को गुजरात के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर प्लेऑफ में खुद को मजबूत बनाने पर होगी।