यश दयाल को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत, यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक
Yash Dayal Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यश दयाल को राहत देते हुए यौन शौषण मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उन्होंने ने याचिका दायर कर मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने पर मांग की थी।
- Written By: संजय बिष्ट
यश दयाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Allahabad High Court: क्रिकेटर यश दयाल पर हाल में गाजियाबाद की युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद यश दयाल ने महिला के द्वारा योन शोषण करने के आरोप में अपने खिलाफ प्राथमिकी को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की थी। अब उन्हें कोर्ट ने इस मामले में उन्हें अंतरिम राहत दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला किया है। इससे पहले आईपीएल में आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल ने रिट याचिका दायर कर मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी। अब 27 वर्षीय खिलाड़ी यश दयाल की इस मांग को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।
यौन शोषण का लगा है आरोप
बता दें कि दयाल के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी में कहा गया था कि उन्होंने युवती के साथ यौन संबंध बनाए हैं। ये प्राथमिकी 6 जुलाई को गाजियाबाद में भारतीय न्यास संहिता (BNS) की धारा 69 (झांसा देकर यौन संबंध बनाने) के तहत इंदिरापुरम थाने में दर्ज हुई थी। यश दयाल पर शाही के बहाने युवति से यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
बधाई मांगने पर होगी जेल…HC ने किन्नरों के नेग को लेकर दिया बड़ा फैसला, बोले- यह अपराध माना जा सकता है
Points Table: 81 गेंद पहले दिल्ली से जीती बेंगलुरु, रॉकेट की तरह भागा नेट रन रेट, देखें अब प्लेऑफ का पूरा गणित
दिल्ली की गलियों में घूमने निकले RCB के सितारे, 45 डिग्री की गर्मी में जमकर खेला गली क्रिकेट, देखें VIDEO
क्रिस गेल से भी आगे निकले साई सुदर्शन, RCB के गढ़ में तोड़ दिए 3 बड़े रिकॉर्ड, शतक जड़कर रचा नया इतिहास!
21 जून को की थी पहली शिकायत
शिकायतकर्ता युवती के मुताबिक, इससे पहले ये दोनों करीब साल के एक साथ थे। इस दौरान दयाल ने युवती से शादी करने का वादा किया था। लेकिन बाद वो उसे इग्नोर करने लगे। कथित पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि क्रिकेटर यश दयाल ने उनके शाही को प्रपोज को बार-बार टाला।
इसके बाद उसे पता चल गया कि दयाल के अन्य महिलाओं के साथ भी शाररिक संबंध हैं। युवती ने शुरुआत में अपनी शिकायत को यूपी सीएम के ऑनलाइल शिकायत निपटान पोर्टल (IGRS) पर की ती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शिकायत बीते 21 जून को की गई थी।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत की एक गलती ने लॉर्ड्स में डुबोई भारत की लुटिया? गिल का जवाब चौंका देगा!
क्रिकेटर यश दयाल इंडियन प्रीमियर लीग में इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पहले उन्होंने अपने करियर में 27 फर्स्ट क्लास मुकाबले भी खेले हैं। इस दौरान उन्हें 84 विकेट मिले है। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने खिताब जीता था। इस टीम का वो भी हिस्सा थे और उन्होंने टीम की इस जीत में अहम भूमिका निभाई ती। यश दयाल ने 71 टी20 मुकाबलों में 66 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं, आईपीएल के 43 मुकाबलों में 41 विकेट ले चुके हैं।
