Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘RCB प्लेयर यश दयाल ने शादी का झांसा देकर किया शोषण’, युवती की CM योगी से गुहार

आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल पर एक महिला ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो शादी का झांसा देकर शोषण किया है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 28, 2025 | 08:47 PM

यश दयाल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर यश दयाल एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। यश दयाल पर उत्तर प्रदेश की एक महिला ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आधिकारिक शिकायत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंची है।

एक महिला ने भारतीय क्रिकेटर यश दयाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है। महिला ने यश दयाल के साथ अपनी तस्वीर और दर्ज एफआईआर की कॉपी सार्वजनिक करते हुए दावा किया है कि वह पिछले पांच वर्षों से उनके साथ रिश्ते में थी, लेकिन इस दौरान उनके साथ भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया।

महिला ने किया एफआईआर

महिला का कहना है कि यश दयाल ने उन्हें शादी का वादा कर अपने परिवार से मिलवाया और एक बहू की तरह व्यवहार किया गया, जिससे उन्होंने उन पर पूरी तरह भरोसा कर लिया। लेकिन जब उन्होंने इस रिश्ते को लेकर सवाल उठाए, तो उन्हें शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। एफआईआर में महिला ने यह भी बताया कि रिलेशनशिप के दौरान वह आर्थिक और भावनात्मक रूप से यश दयाल पर पूरी तरह निर्भर हो गई थीं। उनके अनुसार, यश दयाल ने न केवल उनके साथ बल्कि अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह के झूठे संबंध बनाए।

जून 14 को महिला दर्ज करवाई थी शिकायत

महिला ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस थाने में इस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय से न्याय की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पास चैट, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल्स, और तस्वीरों जैसे पुख्ता सबूत मौजूद हैं, जो यश दयाल के व्यवहार को सिद्ध कर सकते हैं।

CM योगी से लगाई गुहार

पीड़िता ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए यश दयाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए भी है जो इस तरह के झूठे रिश्तों का शिकार बनती हैं।

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, एक-दो नहीं 11 महिलाएं…

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंदिरापुरम, गाजियाबाद के सर्किल ऑफिसर (सीओ) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) पर दर्ज इस शिकायत का 21 जुलाई 2025 तक समाधान करें।

Yash dayal accused of sexual harassment fir filed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 08:39 PM

Topics:  

  • Cricket
  • RCB
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

2

आगरा में यमुना का रौद्र रूप, ताजमहल की दिवारों तक पहुंचा पानी; खतरे की जद में 7वां अजूबा

3

UP Police SI Vacancy को लेकर मचा बवाल, ऐज लिमिट में 3 साल की छूट को लेकर विवाद

4

मैसूर वॉरियर्स का दमदार प्रदर्शन, 39 रन से बेंगलुरु ब्लास्टर्स को चटाई धूल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.