Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जेवियर बार्टलेट ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बने

Xavier Bartlett: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो टी20आई में दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 20, 2026 | 08:27 PM

जेवियर बार्टलेट (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Xavier Bartlett Creates History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह ओमान के खिलाफ पहले गेंद पर विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। जेवियर बार्टलेट टी20आई में दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी का शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर ओमान के ओपनर आमिर कलीम का विकेट लिया। बार्टलेट ने कलीम को गोल्डन डक पर आउट किया। इससे पहले बार्टलेट ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को आउट किया था। वो दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

वॉटसन की लिस्ट में शामिल हुए बार्टलेट

पूर्व ऑलराउंडर और कप्तान शेन वॉटसन टी20 वर्ल्ड कप में मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने थे। वॉटसन ने 19 सितंबर, 2012 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए 2012 T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान आयरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। शेन वॉटसन के बाद बार्टलेट दूसरे ऑस्ट्रेलियाई भी हैं जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की नजरें जीत पर, टॉस जीतकर ओमान को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता

T20 World Cup 2026: सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच; जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

जोनाथन ट्रॉट ने चार साल बाद अफगानिस्तान क्रिकेट को कहा अलविदा, नम आंखों से ली विदाई

T20 World Cup 2026: सुपर-8 से बाहर ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आज; क्या ओमान करेगा उलटफेर?

वहीं इस लिस्ट में बिली स्टैनलेक भी शामिल है। बिली स्टैनलेक ने 6 जुलाई, 2018 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में सेफस झूवाओ को आउट करके ये उपलब्धि हासिल की थी। एलेक्स कैरी ने कैच पकड़ा था।

T20I की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाज विरोधी टीम मैदान तारीख
शेन वॉटसन विलियम पोर्टरफील्ड आयरलैंड कोलंबो (आरपीएस) 19 सितंबर 2012
बिली स्टैनलेक सेफस झुवाओ जिम्बाब्वे हरारे 6 जुलाई 2018
ज़ेवियर बार्टलेट साहिबजादा फरहान पाकिस्तान लाहौर 29 जनवरी 2026
ज़ेवियर बार्टलेट आमिर कलीम ओमान पल्लेकेले 20 फरवरी 2026

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की नजरें जीत पर, टॉस जीतकर ओमान को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता

जेवियर बार्टलेट से पहले मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले आखिरी गेंदबाज भारत के अर्शदीप सिंह थे। अर्शदीप सिंह ने 12 जून, 2024 को न्यूयॉर्क में भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के बीच खेले गए 2024 T20 वर्ल्ड कप मैच में पहली गेंद पर USA के ओपनर शायन जहांगीर को आउट किया था। अर्शदीप ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था।

Xavier bartlett becomes 1st australian to take a wicket on first ball of a t20i match twice in his career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 08:27 PM

Topics:  

  • Australia
  • Australia Cricket Team
  • ICC
  • ICC Cricket World Cup
  • ICC T20 World Cup
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.