WPL 2027 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल

WPL 2027 Mini Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन में सोफिया डंकले, स्नेह राणा और चमारी अटापट्टू सहित इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं। आइए जानते है।
Women's Premier League 2027
महिला प्रीमियर लीग सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महिला प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन कल कोच्चि में आयोजित होगा

  • शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 119 भारतीय और 27 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं

  • सभी 5 फ्रेंचाइजियों की नजरें अपनी टीम की कमियों को दूर करने पर होंगी

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2027) के लिए मिनी ऑक्शन कल यानी बुधवार, 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित होने जा रहा है। इस बार ऑक्शन के बाजार में कुल 146 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है। शॉर्टलिस्ट किए गए इन खिलाड़ियों में 119 भारतीय और 27 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं।

सभी 5 फ्रेंचाइजियों की नजरें अपनी टीम की कमियों को दूर करने पर होंगी। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन से पांच स्टार खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए ऑक्शन में पैसों की जमकर बारिश हो सकती है।

इंग्लैंड- सोफिया डंकले

इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। डंकले में अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का माद्दा है। उन्होंने आगामी ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा हुआ है।

इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 81 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में डंकले ने 123 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1,463 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में उन पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है।

Women's Premier League 2027
IND vs NZ 3rd T20: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें तीसरे टी-20 मैच का लाइव

ऑस्ट्रेलिया- सोफी मोलिनक्स

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी मोलिनक्स के नाम पर भी इस मिनी ऑक्शन में भारी-भरकम बोली लग सकती है। मोलिनक्स अपनी घूमती गेंदों के दम पर दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए मशहूर हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ वह निचले क्रम में आकर बल्ले से भी मैच जिताऊ योगदान देने की काबिलियत रखती हैं। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये है।

श्रीलंका- चमारी अटापट्टू

श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय में बेहद दमदार प्रदर्शन किया है। वह बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी अटैकिंग क्रिकेट से विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक को ध्वस्त कर सकती हैं।

बैटिंग के अलावा वह अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से भी काफी उपयोगी साबित होती हैं। यही वजह है कि उन्हें टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल सकती है।

Women's Premier League 2027
PAK vs SL ODI 5th Match: फाइनल के टिकट के लिए आज पाकिस्तान से भिड़ेगा श्रीलंका, सैम अयूब टीम से हुए बाहर

भारत- स्नेह राणा

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा इस बार मिनी ऑक्शन का हिस्सा हैं। स्नेह राणा भारत की टर्निंग पिचों पर अपनी सटीक स्पिन गेंदबाजी से काफी कारगर साबित होती हैं। इसके साथ ही वह निचले क्रम में आकर तेजी से रन बटोरने में माहिर हैं। स्नेह ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है, लेकिन उनका अनुभव देखते हुए उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

भारत- जी कमलिनी

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी ने महज 18 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, जिसके बाद अब कई फ्रेंचाइजियां उन्हें अपने पाले में करने के लिए जोर लगाती नजर आ सकती हैं। वह टीम में विकेटकीपर की जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ अपनी आतिशी बैटिंग से मैच विनर साबित हो सकती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com