- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wpl 2026 Delhi Capitals Vs Gujarat Giants Eliminator Preview
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की नजरें लगातार चौथी फाइनल पर, गुजरात जायंट्स के पास भी होगा इतिहास रचने का मौका
Women’s Premier League 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच WPL एलिमिनेटर मुकाबला रोमांचक होगा, जिसमें दिल्ली चौथी बार फाइनल और गुजरात पहली बार प्लेऑफ में जीत की उम्मीद लगाएगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women, Eliminator: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स आमने-सामने होंगी। लगातार तीन बार उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार चौथी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी, जबकि गुजरात जायंट्स पहली बार प्लेऑफ में कदम रख रही है। एलिमिनेटर का विजेता 5 फरवरी को फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगा।
डब्ल्यूपीएल के चार सत्रों में लगातार प्लेऑफ क्वालीफाई करने वाली एकमात्र टीम दिल्ली कैपिटल्स, इस सत्र में उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बाद शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल रही। टीम ने अब तक चार मैच जीते और चार में हार का सामना किया।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी की ताकत
दिल्ली की गेंदबाजी की अगुवाई तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा कर रही हैं, जिन्होंने 14 विकेट लेकर अंतिम ओवरों में मैच पर असर डाला है। उनके साथ बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरनी (14 विकेट) और दक्षिण अफ्रीका की हरफनमौला मारिजेन कैप (10 विकेट) ने भरोसेमंद प्रदर्शन किया है।बल्लेबाजी में कप्तान मारिजेन कैप की हमवतन लौरा वोल्वार्ट (241 रन) और लिजेल ली (240 रन) ने शीर्ष क्रम को मजबूत किया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (208 रन) के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले मैच में कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने दबाव की स्थिति में अपनी फॉर्म दोबारा हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
गुजरात जायंट्स का आत्मविश्वास
एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। टीम ने लगातार तीन हार के बाद शानदार वापसी की और जीत की हैट्रिक लगाई। इसमें गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 रन की अहम जीत भी शामिल है। लीग चरण में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के अनुभव से गुजरात को मानसिक मजबूती मिली है। सोफी डिवाइन ने आठ मैचों में 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज होने के साथ-साथ 237 रन भी बनाए हैं। उनका हरफनमौला प्रदर्शन गुजरात के लिए सबसे बड़ा हथियार है। इसके अलावा, जॉर्जिया वेयरहैम, बेथ मूनी और कप्तान एश्ले गार्डनर की लय टीम को और मजबूती दे सकती है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के ‘इनकार’ ने डुबोए 4,500 करोड़, BCCI-PCB या ICC…किसे लगेगा चूना?
दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, चिनेल हेनरी, लिजेल ली, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिजेन कैप, अलाना किंग, स्नेह राणा, प्रगति सिंह, मिन्नू मणि, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, एड्डला स्रुजना।
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), कनिका आहूजा, सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, किम गार्थ, काशवी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़, हैप्पी कुमारी, जिंतिमनी कलिता, तनुजा कंवर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), रेणुका सिंह, अनुष्का शर्मा, शिवानी सिंह, आयुषी सोनी, जॉर्जिया वेयरहम, डैनी व्याट-हॉज।
Wpl 2026 delhi capitals vs gujarat giants eliminator preview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














