WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने खोला जीत का खाता, गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से दी शिकस्त
महिला प्रीमियर लीग 2025 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ मुंबई ने खाता अपना खाता भी खोल लिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुंबई इंडियंस की बैटर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग 2025 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ मुंबई ने खाता अपना खाता भी खोल लिया। मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने गुजरात को 120 रनों पर समेट दिया। उसके बाद 16.1 ओवर में पांच विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।
मुंबई इडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पावरप्ले के दौरान ही गुजरात की टीम ने 4 विकेट गंवा दिए। बेथ मूनी 1, लॉरा बुलफार्ट 4, दयालन हेमलता 9 और एशले गार्डनर 10 रन बनाकर आउट हो गई। वहां से एक छोर पर हरलीन दओल खड़ी रही और पारी को आगे बढ़ाते रही।
हरलीन का साथ कोई और बैटर ने नहीं दिया। डिएंड्रा डॉटिन 7 रन बनाकर आउट हो गई। काश्वी गौतम ने हरलीन के साथ 24 रनों की साझेदारी की। काश्वी गौतम 20 रन बनाकर आउट हो गई। फिर हरलीन देओल भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गई। हरलीन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उसके अलावा तनुजा कंवर ने 13, सायली सातघरे ने 13 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करते हुए हेली मैथ्यूज ने 3, एमेलिया कर ने 2, नैटली सिवर ब्रंट ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings में हरमनप्रीत कौर का जलाव, टॉप-10 में मारी धमाकेदार एंट्री, इन दो प्लेयर्स को हुआ नुकसान
Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर
चोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?
संजू के मैजिक पर शशि थरूर हुए गदगद! लिखी ऐसी कविता कि इंटरनेट पर मच गया तहलका, वायरल हो रहा पोस्ट
मुंबई ने जीता मुकाबला
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ठीक ठाक रही। हेली मैथ्यूज 17 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद यास्तिका भाटिया 8 रन बनाकर चलते बनी। कप्तान हरमनप्रीत कौकर कुछ खास कर नहीं सकी और 4 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद नैटली सिवर ब्रंट और एमेलिया केर ने 45 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सिवर ब्रंट का शानदार फॉर्म जारी
फिर दोनों बैटर आउट हो गई। नैटली सिवर ब्रंट ने 57 रनों की पारी खेली और एमेलिया कर ने 19 रन बनाए। अंत में सजीवन सजना ने 10 और जी कमालिनी ने 4 रन बनाकर मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। गुजरात के लिए गेंदबाजी करते हुए प्रिया मिश्रा ने 2, काश्वी गौतम ने 2 और तुनजा कंवर ने 1 विकेट चटकाए। इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाली सिवर ब्रंट पिछले मैच में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रनों की पारी खेली। हालांकि उस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था।
