हरमनप्रीत कौर (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL का दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 8 रनों से करारी शिकस्त दी है। जिसके बाद विजेता टीम पर पैसों की बरसात हुई है।
WPL 2025 की विजेता टीम मुंबई इंडियंस पर ट्रॉफी जीतने के बाद जमकर पैसों की बारिश हुई है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी करोड़पति बनी है। दोनों ही टीम मालामाल हुई है। तो चलिए जानते हैं किस टीम को मिले कितने पैसे…
First-ever team to win the TATA WPL Trophy 🏆
First-ever team to win the TATA WPL Trophy 𝙏𝙒𝙄𝘾𝙀 🏆🏆
Mumbai Indians 👏 👏
Scorecard ▶ https://t.co/2dFmlnwxVj #TATAWPL | #DCvMI | #Final | @mipaltan pic.twitter.com/4TSSX4WzI5
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 15, 2025
महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस ने इनाम स्वरूप 6 करोड़ रुपये हासिल किए हैं। जबकि मुंबई को फाइनल में टक्कर देने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मैच हारने के बावजूद 3 करोड़ रुपये मिले हैं। दोनों ही टीमों पर धन की वर्षा हुई है।
जानकारी के लिए बता दें कि WPL 2025 का फाइनल मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की पारी खेली और टीम को 149 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने भी मुंबई इंडियंस को जीत इतनी आसानी से नहीं दी। यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया और काफी रोमांचक रहा। मारिजाने कैप ने 26 गेंदों में 40 रन और निक्की प्रसाद ने 23 गेंदों में 25 रन बनाकर दिल्ली को मैच में बनाए रखा, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने मैच जीत लिया। दिल्ली लक्ष्य से 9 रन पीछे रह गई और मुंबई इंडियंस ने मैच 8 रन से जीत लिया।