महिला हॉकी एशिया कप में भारत को मिली पहली हार, चीन ने 4-1 से दी करारी शिकस्त
Women’s Hockey Asia Cup 2025: महिला हॉकी एशिया कप में भारत को सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में चीन के खिलाफ 4-1 से हार मिली। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगला मैच जीतना होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Women’s Hockey Asia Cup 2025, India vs China: महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय महिला टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है। सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को चीन के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है। चीन ने भारत को 4-1 से हराया। इसी के साथ अब फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को अगला मुकाबला जीतना होगा।
गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान चीन ने भारतीय महिला टीम को कोई मौका नहीं दिया। भारत के लिये एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया जबकि चीन के लिये झोउ मेइरोंग (चौथा और 56वां मिनट), चेन यांग (31वां) और तान जिंझुयांग (49वां) ने गोल दागे। भारतीय टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी । उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया जबकि जापान से ड्रॅा खेला। सुपर 4 चरण के पहले मैच में उसने कोरिया को 4-2 से हराया था ।
14 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल
सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल खेलेंगी। एशिया कप के विजेता को 2026 महिला विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो बेल्जियम और नीदरलैंड में होना है। भारतीय टीम मौकों को भुनाने में नाकाम रही और तीन में से एक भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सकी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने हमले बोलकर मौके बनाये। चीन ने बढत बनाने में सफलता अर्जित की जब चौथे मिनट में मेइरोंग ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय हॉकी को लगा बड़ा झटका, ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 वर्ष की उम्र में निधन
Hockey U18 Men and Women Camp की लिस्ट जारी, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों का किया ऐलान
Indian Women’s Hockey Team का बेहतरीन कमबैक, अर्जेंटीना के खिलाफ 2-2 से सीरीज की बराबर
वो खिलाड़ी जिसने 6 साल की उम्र में पकड़ी हॉकी स्टिक, एशियाई खेलों में भारत को दिलाया था रजत पदक
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर बनेंगे अगले BCCI अध्यक्ष? दिग्गज क्रिकेटर ने बताई असलियत, 28 सितंबर को होगा ऐलान
भारत को दसवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन चीन के डिफेंडरों ने गोल नहीं होने दिया। दूसरे क्वार्टर में भी काफी मौके बने लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। आखिरी पांच मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने रफ्तार बढाई और चीनी डिफेंस पर लगातार दबाव बनाये रखा।
पेनल्टी कॉर्नर में भारतीय टीम चूकी
भारत को 27वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन फिर नाकामी हाथ लगी। तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में चीन ने गोल दागकर दबाव और बढा दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने ही सर्कल में यांग को गेंद तोहफे में दे दी जिसने आसान गोल किया।
चीन को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन निशाना चूक गया। मुमताज ने इस बीच 39वें मिनट में गोल करके भारत की उम्मीदें जगाई।लालरेम्सियामी ने सर्कल पर उन्हें गेंद सौंपी और बैकहैंड शॉट पर उन्होंने गोल दागा। इसके कुछ पल बाद ही मेइरोंग ने जवाबी हमला किया जिसे भारतीय गोलकीपर बिछू देवी ने बचाया ।
आखिरी क्वार्टर में चीन ने 47वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला । वहीं मेइरोंग ने 56वें मिनट में एक और गोल करके चीन की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। भारत को अब शुक्रवार को जापान से खेलना है जिसे जीतकर टीम फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित करना चाहेगी। (भाषा इनपुट के साथ)
