महिला एशिया कप भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हाथ मिलाने पर सवाल, कोच अमोल मजूमदार ने दिया ऐसा जवाब

Women Asia Cup 2026: महिला एशिया कप में पाक के खिलाफ मैच से पहले हाथ मिलाने के सवाल पर कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान सिर्फ मैदान पर खेलने पर है।
Questions raised over handshakes before the India-Pakistan match; here is how coach Amol Muzumdar responded.
महिला एशिया कप 2026 (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs Pakistan Match Handshake Controversy: महिला एशिया कप 2026 में रविवार को भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत थाइलैंड के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, क्रिकेट फैंस की नजरें अभी से 5 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद क्रिकेट मैदान पर भी दूरी देखने को मिली है। दोनों टीमों के खिलाड़ी और कप्तान एक-दूसरे से हाथ मिलाने से बचते रहे हैं। ऐसे में महिला एशिया कप में यह सिलसिला जारी रहेगा या बदलेगा, इसे लेकर फैंस के मन में बड़ा सवाल है।

हाथ मिलाने के सवाल पर क्या बोले कोच?

थाइलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार से पूछा गया कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे या नहीं।

मजूमदार ने इस सवाल पर कहा कि टीम का पूरा ध्यान मैदान पर अच्छा क्रिकेट खेलने पर है। उन्होंने कहा, 'हम मैदान पर अपना सबसे अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं। मैदान के बाहर की चीजों पर हम ध्यान नहीं देते। जब हम वह मैच खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान थाइलैंड के खिलाफ मैच पर है।'

थाइलैंड पहले ही जीत चुका है अपना मैच

थाइलैंड ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग को 6 रन से हराया था। वहीं भारतीय टीम का यह टूर्नामेंट में पहला मैच होगा।मजूमदार ने कहा कि टीम की कोशिश टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करने की होगी। उन्होंने आक्रामक क्रिकेट खेलने और बेहतर नतीजा हासिल करने की बात कही।

Questions raised over handshakes before the India-Pakistan match; here is how coach Amol Muzumdar responded.
बीसीसीआई में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के 2 पदों पर चुनाव का ऐलान, धूमल-मजूमदार का फिर चुना जाना तय!

भारत के हालिया T20 प्रदर्शन पर बोले

भारतीय टीम का हालिया T20 प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इस पर मजूमदार ने कहा कि टीम पिछले प्रदर्शन को लेकर ज्यादा नहीं सोच रही है। उनके मुताबिक टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और सुधार की काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अच्छा और आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करेगी।

अब थाइलैंड के खिलाफ मुकाबले से भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी, लेकिन असली चर्चा 5 सितंबर के भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर है। हाथ मिलाने को लेकर कोच ने फिलहाल जवाब टाल दिया है, जिससे इस सवाल का इंतजार और बढ़ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com