BCCI से सीधे टक्कर लेने के मूड में हैं मोहम्मद शमी? टीम सेलेक्शन पर बोले- जो कहना है कहने दो…
Mohammed Shami on Ajit Agarkar: ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने पर मोहम्मद शमी ने चयनकर्ता अजीत अगरकर पर टिप्पणी की। शमी बोले, “सब उनकी आंखों के सामने है”, जिससे टीम चयन पर सवाल उठने लगे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अजीत अगरकर और मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammed Shami News: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चयन को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को सीधा जवाब दिया है। हाल ही में अगरकर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि शमी को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इसलिए टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। हालांकि, शमी ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्हें जो कहना है कहने दो- मोहम्मद शमी
फिलहाल शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उत्तराखंड के खिलाफ मैच के तीसरे दिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैच के बाद ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में जब उनसे अजीत अगरकर के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो शमी ने साफ कहा, “उन्हें जो कहना है कहने दो, सब कुछ आपकी आंखों के सामने है। आप देख सकते हैं कि मैं कैसी गेंदबाजी कर रहा हूं।”
टीम चयन पर उठने लगे हैं सवाल
शमी के इस बयान के बाद एक बार फिर टीम चयन पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था, जिसके बाद उन्हें किसी भी दौरे के लिए नहीं चुना गया। जबकि रणजी ट्रॉफी में उनकी लय और फिटनेस दोनों बेहतरीन नजर आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
उधर, एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में अजीत अगरकर ने कहा था, “पिछले छह महीनों में मैंने शमी से कई बार बात की है। हमने महसूस किया कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। अगर वह फिट होते तो तस्वीर कुछ और होती, लेकिन उस समय वे तैयार नहीं थे, इसलिए उन्हें इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुना गया।”
अगरकर के इस बयान से मोहम्मद शमी काफी खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि उनका फोन हमेशा ऑन रहता है और किसी ने उनसे ठीक तरह से बात भी नहीं की। उन्होंने बताया कि वह अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एनसीए के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी समय बिताया है।
ये भी पढ़ें: ‘बर्बर, अनैतिक व अमानवीय कृत्य…’, पाकिस्तान ने ली 3 अफगान क्रिकेटर्स की जान, राशिद खान का खौला खून
शमी का कहना है कि उन्होंने अपनी फिटनेस साबित कर दी है, फिर भी उन्हें लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर शमी जैसी प्रतिभा को टीम से बाहर रखा जाता है तो यह भारतीय गेंदबाजी के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
