Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC Womens’s World Cup से बाहर हुई वेस्टइंडीज महिला टीम, 10.5 ओवर में 168 रन बनाने के बाद भी टूटा सपना

वेस्टइंडीज महिला टीम ने थाईलैंड को 6 विकेट से हराकर जीत तो दर्ज की, लेकिन भारत में होने वाले ICC Women’s World Cup के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 20, 2025 | 12:56 PM

वेस्टइंडीज महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी महिला विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाई। अब वेस्टइंडीज की महिला टीम इस वर्ल्ड कप में खेलते नहीं दिखेगी। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। पाकिस्तान में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने थाईलैंड को 6 विकेट से हराया। इसके बावजूद वेस्टइंडीज की महिला टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

वेस्टइंडीज की महिला टीम ने 10.5 ओवर में 168 रन बनाकर मुकाबले को तो जीत लिया लेकिन भारत में वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया। वेस्टइंडीज की टीम नेट रन रेट में पीछे रह गई। महज 0.013 नेट रन रेट की वजह से विंडीज टीम वर्ल्ड कप खेलने से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज टीम को 10 ओवर में 167 रन बनाने थे लेकिन विंडीज टीम ने 10.5 ओवर में 168 रन बनाई, जिसके कारण नुकसान हुआ। वहीं बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए क्वालीफाई कर गई।

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर अंक तालिका

स्थान टीम का नाम मैच खेले जीत हार टाई कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट (NRR)
1 पाकिस्तान महिला 5 5 0 0 0 10 +1.074
2 बांग्लादेश महिला 5 3 2 0 0 6 +0.639
3 वेस्ट इंडीज महिला 5 3 2 0 0 6 +0.626
4 स्कॉटलैंड महिला 5 2 3 0 0 4 +0.102
5 आयरलैंड महिला 5 2 3 0 0 4 -0.037
6 थाईलैंड महिला 5 0 5 0 0 0 -2.342

लाहौर में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड की टीम वेस्टइंडीज के सामने 166 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लेचर के चार विकेट और आलिया एलन के तीन विकेट चटकाए। थाईलैंड के लिए नत्थकन चंथम ने सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। थाईलैंड के टॉप चार बैटरों ने अच्छे रन बनाए लेकिन इसके उसके बाद बाकी बैटरों ने निराश किया।

सम्बंधित ख़बरें

West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल

ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय

Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट

10 ओवर में हासिल करना था 168 का लक्ष्य

वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए यह लक्ष्य 10 ओवर में ही हासिल करना था। इस कदम में वेस्टइंडीज की महिला टीम तेजी से बढ़ रही थी लेकिन 7 ओवर में 105 के स्कोर पर हीली मैथ्यूज के आउट होने के बाद यह मुश्किल हो गया। इसके बाद शिनेल हेनरी ने 48 रन बनाकर जीत के अंत तक ले गई लेकिन उनका आउट होने वेस्टइंडीज के लिए भारी पड़ गया।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विंडीज टीम से यहां हुई गलती

10 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 156 रन था। अब उसे जीतने के लिए 11 रन चाहिए थे। हेनरी 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। अगली गेंद पर एलन ने चौका लगाया फिर सिंगल लिया। अब वेस्ट इंडीज चौका और छक्का लगाकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर सकती थी मगर स्टेफनी टेलर ने सिक्स जड़ा और वेस्ट इंडीज जीतकर भी बाहर रह गया। इस नतीजे ने विंडीज खिलाड़ियों को दिल तोड़ दिया और महिला खिलाड़ी पूरी तरह से निराश हो गई। कई खिलाड़ियों के आंसू निकल गए।

West indies womens cricket team fail to qualify in icc womens world cup 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 12:47 PM

Topics:  

  • ICC Women's Cricket Team
  • West Indies
  • West Indies Cricket Team
  • Women's Cricket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.