युवराज-हार्दिक छूटे पीछे, शिवम दुबे की नीदरलैंड्स के खिलाफ आक्रमक पारी, T20 वर्ल्ड कप में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NED: टीम इंडिया के पास टी20 में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे कई ऑलराउंडर हैं, लेकिन शिवम दुबे चुपचाप शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए अहम संकटमोचक साबित हो रहे हैं।
Yuvraj Singh and Hardik Pandya were left behind as Shivam Dube's aggressive innings against the Netherlands set a unique record in the T20 World Cup
शिवम दुबे (फोटो- @BCCI)
Published on
Updated on

Shivam Dube Record: अहमदाबाद में भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 176 रन बना सकी।

भारत की इस जीत में हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को पीछो छोड़ा। आइए जानते है शिवम दुबे के इस खास रिकॉर्ड के बारे में।

टीम इंडिया एक समय 9 ओवर में 69 रन बनाकर 3 विकेट गंवा चुकी थी और टीम दबाव में नजर आ रही थी। ऐसे में शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए उतरे और आते ही आक्रामक अंदाज में रन बनाने शुरू कर दिए। दुबे ने सिर्फ 31 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली और 212.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 6 लंबे छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत बड़े स्कोर की तरफ बढ़ सका और मैच में मजबूत स्थिति बना ली। शिवम दुबे की इस दमदार पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया।

शिवम दुबे ने युवराज, रोहित और हार्दिक को छोड़ा पीछे

इस पारी के साथ शिवम दुबे ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज अब दुबे बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 63 रन बनाए थे। वहीं इस सूची में युवराज सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रन की पारी खेली थी। दुबे की यह पारी उन्हें इस खास सूची में सबसे ऊपर ले गई।

लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं शिवम दुबे

शिवम दुबे पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए लगातार उपयोगी साबित हो रहे हैं। जब भी टीम मुश्किल में होती है, दुबे तेज रन बनाकर मैच का रुख बदलने में सफल रहते हैं। एशिया कप 2025 के फाइनल और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भी उन्होंने अहम पारियां खेली थीं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भी दुबे ने 27 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हाल के समय में वह गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान दे रहे हैं, जिसके कारण वह कप्तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com