MS Dhoni को अब खुद ही प्लेइंग 11 से बाहर हो जाना चाहिए, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- ‘उन्हें ऐसे देखना दुखद है’
सीएसके की हालिया बल्लेबाजी विफलता के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को लगता है कि अगर धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं तो उन्हें अब किसी युवा खिलाड़ी के लिए जगह बनानी चाहिए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एमएस धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अभी तक अच्छा नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स को चार मुकाबले में तीन में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई की टीम बस मुंबई के खिलाफ मुकाबला जीतने में सफल रही है। उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली है।
इस हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर कई सवाल उठने लगे हैं। कई लोग ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह दी। अगर देखा जाए तो इस हार में सिर्फ धोनी की दोषी नहीं है। चेन्नई का शीर्ष क्रम सबसे बड़ा जिम्मेदार है, जिसने अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। उनके सलामी बल्लेबाज साझेदारी और रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके। इसके अलावा धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं।
धोनी को अपने जगह किसी को और को शामिल करना चाहिए
सीएसके की हालिया बल्लेबाजी विफलता के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को लगता है कि अगर धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं और इसी तरह से बल्लेबाजी करना जारी रखते हैं, तो उन्हें अब किसी युवा खिलाड़ी के लिए जगह बनानी चाहिए। जाफर ने ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर कहा कि हां, अगर धोनी कप्तानी नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें इस तरह से बल्लेबाजी करते देखना थोड़ा दुखद है। ऐसे में उन्हें खुद बाहर हो जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
7 जुलाई का इतिहास : एमएस धोनी का जन्म, ल्यूमिर बंधुओं ने रखी भारतीय सिनेमा की नींव
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
सीमित क्रिकेट खेलने के कारण संघर्ष कर रहे हैं धोनी
जाफर ने धोनी के संघर्ष को सीमित क्रिकेट खेलने के लिए जिम्मेदार ठहराया। 43 वर्षीय खिलाड़ी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अब केवल आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने कहा कि जाहिर है, धोनी बहुत ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हैं, इसलिए यह आसान नहीं है। इसलिए वह इतने नीचे बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन जब आप 10 ओवर के अंदर पांच विकेट खो देते हैं, तो धोनी के पास बल्लेबाजी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है, क्योंकि पीछे सिर्फ़ अश्विन होते हैं। यह देखना अच्छा था कि कम से कम धोनी ने आज नंबर 7 पर बल्लेबाजी की।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि आपका शीर्ष क्रम रन नहीं बना रहा है। ऐसा नहीं लगता कि वे लक्ष्य का पीछा करते हुए रेस में भी हैं। वे पिछले मैच में 40 रन से हारे थे, इस बार 25 रन से हारे। यह पहले वाली सीएसके नहीं है। जब भी सीएसके किसी खिलाड़ी को चुनती है, तो आप उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, चाहे वह त्रिपाठी हो या दीपक हुड्डा। वे रंग में नहीं हैं। मैंने सीएसके को अपने घर में इतना खराब खेलते नहीं देखा।
