13 साल बाद रणजी के ‘रण’ में उतरेंगे ‘किंग’ कोहली, अरुण जेटली स्टेडियम में मचाएंगे धमाल, जानिए कैसे देख सकेंगे लाइव
BCCI रणजी मैचों का लाइव प्रसारण नहीं करवाता है, लेकिन विराट कोहली की फैन फॉलोविंग को देखते हुए BCCI ने ये फैसला लिया है कि वह आज दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग होगा।
- Written By: मृणाल पाठक
विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली आज 30 जनवरी रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं। वह 2012 के बाद पहली बार रणजी में खेलने वाले हैं। दिल्ली का मुकाबला रेलवे से होने वाला है। ऐसे में फैंस बेताब है उन्हें एक बार फिर घरेलू क्रिकेट खेलते देखने के लिए, इसलिए बीसीसीआई इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भी करने वाला है।
दरअसल, हर कोई ये जानना चाहता था कि विराट कोहली का ये घरेलू मुकाबला कहां देखने मिलेगा, क्योंकि बीसीसीआई रणजी मैचों का लाइव प्रसारण नहीं करवाता है, लेकिन कोहली की फैन फॉलोविंग को देखते हुए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है कि वह इस मैच की स्ट्रमिंग करेंगे।
विराट कोहली का खेल फैंस जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। बीसीसीआई के घरेलू प्रसारक ने इस मैच को लाइव दिखाने पर सहमति जताई है। मैचों के प्रसारण के लिए रोस्टर महीनों पहले से बना होता है और अगर कोहली इस मैच में मौजूद नहीं होते तो इसकी स्ट्रीमिंग नहीं हो पाती।
सम्बंधित ख़बरें
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे
रणजी के इस चरण के सबसे हाई प्रोफाइल मैच को नजरअंदाज करने को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद बीसीसीआई को फैसला बदलना पड़ा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि फैसला ले लिया गया है और जियो सिनेमा इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा। इसलिए विराट कोहली के जो भी प्रशंसक दिल्ली में नहीं हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लाइव देख सकते हैं। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मैच के लिए दर्शकों से कोई शुल्क नहीं रखा है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
रेलवे के खिलाफ दिल्ली की टीम
आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाईं, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी , यश ढुल, गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह।
