रायपुर पहुंचते ही विराट कोहली का भव्य स्वागत, बच्चों ने खास अंदाज में जीता दिल; देखें VIDEO

Virat Kohli Raipur Welcome Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे के लिए टीम रायपुर पहुंची। विराट कोहली का जोरदार स्वागत हुआ, सोशल मीडिया पर उनका स्वागत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रायपुर पहुंचते ही विराट कोहली का भव्य स्वागत, बच्चों ने खास अंदाज में जीता दिल; देखें VIDEO
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Virat Kohli Welcome at Raipur: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम रायपुर पहुंच गई है। रायपुर पहुंचने के बाद विराट कोहली का जोरदार स्वागत किया गया। विराट कोहली के स्वागत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम रायपुर पहुंच गई है। होटल पहुंचते ही विराट कोहली का स्वागत बच्चों ने किया। बच्चों ने विराट कोहली को लाल गुलाब देकर उनका स्वागत किया। विराट ने सभी बच्चों से फुल लिया और मुस्कुराते हुए शुक्रिया अदा किया। यह वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 52वां शतक

रांची के जेएससीए स्टेडियम में विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की पारी खेली। विराट का यह 52वां वनडे शतक था। इस पारी में विराट ने 7 छक्के और 11 चौके लगाए और मैच में भारत को 17 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुकाबले का हाल

मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। रोहित और विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200/4 तक पहुंचाया। इसके बाद केएल राहुल (60) और रविंद्र जडेजा (32) की महत्वपूर्ण साझेदारियों ने भारत को 349/8 तक पहुंचाया।

दूसरे पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए और दक्षिण अफ्रीका 11/3 पर दबाव में आ गई। टॉनी डी जोर्जी और मैथ्यू ब्रिट्ज़के की 66 रन की साझेदारी ने टीम को थोड़ी मजबूती दी। हालांकि, मार्को यानसेन और मैथ्यू ब्रिट्ज़के ने 97 रन की साझेदारी कर भारत के लिए चुनौती पेश की। कुलदीप यादव के 4 विकेट और हर्षित राणा की 3 विकेट ने मुकाबले को पलट दिया। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों की नजरें दूसरे मैच पर हैं, जो बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com