Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विराट कोहली तोड़ेंगे पूर्व कोच का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ रचेंगे इतिहास

विराट कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 599 पारियां खेली हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वह अपनी 600 पारियां पूरी करने वाले हैं। ऐसा करके वह राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 30, 2024 | 02:19 PM

विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आखिरी मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में सबकी निगाहें विराट कोहली पर होंगी। इस सीरीज की एक भी पारी में अब तक उनका बल्ला नहीं चल पाया है, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि आखिरी मुकाबले में वह कमाल दिखाएंगे। फैंस कोहली के उसी विराट रूप को देखने का इंतजार कर रहे हैं जिसके लिए वह जाने और पहचाने जाते हैं। इस बीच कोहली जैसे ही इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो वह राहुल द्रविड़ का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसके बाद उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही रह जाएंगे।

दरअसल, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 599 पारियां खेली हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वह अपनी 600 पारियां पूरी करने वाले हैं। 1 नवंबर से मुंबई में शुरू हो रहे टेस्ट में कोहली जैसे ही मैदान पर उतरेंगे तो वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

यह भी दिलचस्प और संयोग है कि राहुल द्रविड़ ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सिर्फ 599 पारियां ही खेली हैं। हालांकि, वे 600वीं पारी खेलने से चूक गए। लेकिन अगर इसे दूसरे तरीके से देखें तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 से ज्यादा पारियां खेली हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कोहली की नजरें एक और विराट रिकॉर्ड पर, केवल 42 रन बनाते ही कुमार संगकारा को छोड़ेंगे पीछे

विराट कोहली ने 2 साल बाद इंस्टाग्राम पोस्ट करके मचाई हलचल, फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिया नए साल का तोहफा

तिलक वर्मा की टेस्टिकुलर टॉर्शन की हुई सर्जरी, टी20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर

विराट से भी पतले हो गए रोहित शर्मा? प्रैक्टिस सेशन का VIDEO हुआ वायरल, देखें ‘हिटमैन’ का नया अवतार

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने पर सस्पेंस कायम, इस बार पाकिस्तान में हो रही है आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी

राहुल द्रविड़ ने कुल 605 पारियां खेली हैं। लेकिन उन्होंने भारत के लिए ऐसा नहीं किया है। द्रविड़ ने एशिया 11 के लिए भी कुछ मैच खेले हैं। इसलिए, उनकी कुल अंतरराष्ट्रीय पारियां 600 से ज्यादा हैं, लेकिन वे भारत के लिए सिर्फ 599 पारियां ही खेल पाए हैं। यानी कोहली इस मामले में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर खड़े हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रिकॉर्ड टेस्ट के पहले दिन टूटेगा या बाद में।

जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पारियां खेलने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 782 पारियां खेली हैं। वे इस मामले में नंबर वन की पोजिशन पर हैं। विराट कोहली राहुल द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे, लेकिन यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं। इस बीच रिकॉर्ड के साथ-साथ निगाहें इस बात पर भी रहेंगी कि क्या कोहली का बल्ला अगले मैच में वैसा प्रदर्शन करेगा जैसा उसे करना चाहिए। यह जरूर देखना होगा कि दिवाली के बाद कोहली की फॉर्म वापस आएगी या नहीं।

Virat kohli set to play his 600 innings will surpasses rahul dravid in india vs new zealand 3rd test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2024 | 02:19 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Rahul Dravid
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.