रांची में ‘किंग कोहली’ रचेंगे इतिहास! सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर गोल्डन सेंचुरी का ताज पहनेंगे विराट?
Virat Kohli: रांची वनडे में विराट कोहली के पास नया रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टेस्ट और टी-20 से संन्यास के बाद वे अब केवल वनडे में खेलते हुए इतिहास रच सकते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम करने के बेहद करीब हैं। वनडे क्रिकेट में पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुके विराट अब एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं, जिसे आज तक कोई बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका है।
द्विपक्षीय वनडे में 10,000 रन पूरा करने का सुनहरा मौका
विराट कोहली ने अब तक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 196 पारियों में 9936 रन बनाए हैं। उन्हें इस ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 64 रन की जरूरत है। जैसे ही कोहली 10,000 रन पूरे करेंगे, वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने केवल द्विपक्षीय वनडे सीरीज में यह आंकड़ा पार किया हो। इस सूची में दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 201 पारियों में 7669 रन बनाए थे। यह अंतर बताता है कि विराट का दबदबा वनडे फॉर्मेट में कितना विशाल है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का दमदार प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट हमेशा से अलग ही रंग में नजर आए हैं। उन्होंने 65.39 की औसत से 1504 रन बनाए हैं और उनके नाम इस विरोधी टीम के खिलाफ 5 शानदार शतक दर्ज हैं। अफ्रीका की गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ उनकी तकनीक और टेम्परामेंट हमेशा टीम इंडिया के लिए ताकत रहे हैं और रांची में भी उनसे ऐसी ही उम्मीदें होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
रांची में कोहली का चमकता रिकॉर्ड
JSCA स्टेडियम विराट का बेहद पसंदीदा मैदान रहा है। यहां उन्होंने पांच मैच खेले हैं और चार पारियों में 192 की औसत से 384 रन ठोके हैं। उनकी दो यादगार पारियां इस मैदान पर दर्ज हैं।
1. 139 रन बनाम श्रीलंका (2014)- यह स्कोर रांची में किसी भारतीय का संयुक्त सबसे बड़ा स्कोर है।
2. 123 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2019)- यह पारी भी रांची के दर्शकों को आज तक याद है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नहीं चला बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज कोहली के लिए कुछ खास नहीं रही थी। पहले दो मैचों में वह खाता भी नहीं खोल पाए और डक पर आउट हुए। हालांकि अंतिम वनडे में उन्होंने नाबाद 74 रन बनाकर अपने फॉर्म की झलक जरूर दिखाई। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह बड़ी पारियों से सीरीज की शुरुआत करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल की जगह कौन? रोहित के साथ ओपनिंग के 2 दावेदार, किसका लिस्ट-ए रिकॉर्ड है दमदार
वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव।
