दुर्भाग्य के रास्ते पर सचिन के पीछे चले कोहली! 8वीं बार हुए ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार, जानिए कब-कब लगा झटका?
IND vs NZ ODI: रविवार को वडोदरा वनडे में विराट कोहली 93 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली अपने 54वें वनडे शतक की ओर बढ़ रहे थे, जब उन्होंने वह काइल जैमीसन की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए।
- Written By: अभिषेक सिंह
विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)
Virat Kohli Nervous Nineties: रविवार को वडोदरा वनडे में विराट कोहली 93 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली अपने 54वें वनडे शतक की ओर बढ़ रहे थे, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के खिलाफ एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह शतक के इतने करीब इस तरह से आउट हो जाएंगे।
भारतीय टीम 301 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 39 ओवर में 234 रन बना चुकी थी। भारत को 66 गेंदों में 67 रनों की जरूरत थी और 8 विकेट हाथ में थे। कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर अच्छी तरह से जम चुके थे। ऐसा लग रहा था कि कोहली शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह नर्वस नाइंटीज़ का शिकार हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 91 गेंदों का सामना किया और 8 चौके और 1 छक्का लगाया।
8वीं बार हुए ‘नर्वस 90s’ का शिकार
यह आठवीं बार है जब विराट कोहली अपने वनडे करियर में नर्वस नाइंटीज़ में आउट हुए हैं। इससे पहले वह छह बार 90 से 99 रनों के बीच आउट हो चुके थे, जबकि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ वह 96 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
कब और किसके खिलाफ हुए शिकार?
| रन | विरोधी टीम | वर्ष |
|---|---|---|
| 91 | बांग्लादेश | 2010 |
| 94 | वेस्टइंडीज | 2011 |
| 99 | वेस्टइंडीज | 2013 |
| 91 | ऑस्ट्रेलिया | 2016 |
| 96* | बांग्लादेश | 2017 |
| 92 | ऑस्ट्रेलिया | 2017 |
| 95 | न्यूजीलैंड | 2023 |
| 93 | न्यूजीलैंड | 2025 |
वडोदरा में 93 रन पर आउट होने के बाद यह आठवीं बार है जब वह नर्वस नाइंटीज़ में आउट हुए हैं। अब वह एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज़ में सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में जैक्स कैलिस के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने
18 बार 90-100 के बीच आउट सचिन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ODI में सबसे ज्यादा 18 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए थे। उनके बाद इस लिस्ट में केन विलियमसन, ग्रांट फ्लावर, नाथन एस्टल और अरवींद डिसील्वा का नाम दर्ज है। ये सभी खिलाड़ी 9-9 बार 90 से 99 के बीच आउट हुए हैं। कोहली के साथ दो बार और ऐसा हुआ तो वो सचिन के बाद नर्वस नाइंटीज के सबसे ज्यादा शिकार होने वाले खिलाड़ी हो जाएंगे।
