इधर कोहली ने लगाई 52वीं सेंचुरी, उधर भाई-बहन ने कर दिया गुस्से से भरा पोस्ट, आखिर माजरा क्या है?

Virat Kohli: विराट कोहली के रांची वनडे शतक के बाद उनके भाई-बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आलोचकों पर इशारों में निशाना साधा और किंग की दमदार वापसी का संदेश दिया।
इधर कोहली ने लगाई 52वीं सेंचुरी, उधर भाई-बहन ने कर दिया हैरान करने वाला पोस्ट, माजरा क्या है?
शतक के बाद विराट कोहली और केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs South Africa 1st ODI Match: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जमाकर एक बार फिर अपने क्लास का परिचय दिया। उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन की मैच बदलने वाली पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 लंबे छक्के शामिल रहे।

विराट कोहली की इस धमाकेदार पारी ने जहां टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल देखने को मिली। खासकर कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा और बड़े भाई विकास कोहली ने जिस तरह की पोस्ट शेयर कीं, उसने फैंस को चर्चा का नया विषय दे दिया।

बहन भावना कोहली ढींगरा की पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

विराट कोहली के शतक के तुरंत बाद बड़ी बहन भावना कोहली ढींगरा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिस पर लिखा था कि "IYKYK" यानी अगर आपको पता है, तो आपको पता है। इसके साथ उन्होंने ‘चुप रहने’ वाला इमोजी भी लगाया। इस स्टोरी में विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा भी नजर आ रहे थे।

फैंस का मानना है कि भावना का यह पोस्ट किसी खास व्यक्ति या घटना की तरफ इशारा था। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने अनुमान लगाया कि यह स्टोरी टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की ओर इशारा करती है। दरअसल, फैंस का एक बड़ा वर्ग कोहली के टेस्ट संन्यास के पीछे इन दोनों अधिकारियों को जिम्मेदार मानता है। भावना की यह पोस्ट ऐसे समय आई जब कोहली के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा जारी थी, इसलिए फैंस के बीच यह सस्पेंस और गहरा गया।

भाई विकास कोहली की स्टोरी से भी बढ़ा विवाद

विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने वही ‘चुप रहने’ वाला इमोजी लगाया। इस पोस्ट को देखकर फैंस का मानना है कि विकास ने भी किसी को निशाना बनाया है। कुछ दिनों पहले विकास कोहली ने गौतम गंभीर को लेकर एक विवादित पोस्ट किया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। इसी कारण उनकी नई स्टोरी ने लोगों के बीच और ज्यादा चर्चा पैदा कर दी है। फैंस का कहना है कि कोहली फैमिली का इस तरह एक के बाद एक इशारों में पोस्ट करना बताता है कि परिवार भी हाल की घटनाओं से नाखुश है।

दोनों पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स का कहना है कि भावना और विकास का रिएक्शन बताता है कि कोहली परिवार बहुत कुछ कहना चाहता है, लेकिन खुलकर बोल नहीं सकता। वहीं कुछ लोग इसे मात्र संयोग भी मान रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com