-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Completes 16000 List A Runs Vijay Hazare Trophy Delhi Vs Andhra
VHT 2025: लिस्ट-ए क्रिकेट में विराट कोहली का माइलस्टोन, सचिन तेंदुलकर के इस खास क्लब में मारी एंट्री
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Virat Kohli Record: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए पहला मैच खेलते हुए विराट कोहली ने आंध्रा के खिलाफ खाता खोलते ही एक और बड़ा इतिहास अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli 16000 Runs in List A Cricket: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने लंबे समय बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की ओर से आंध्रा के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने उतरे कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए आए, उन्होंने चौका जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर लिए।
दिल्ली का पहला विकेट टीम के महज एक रन के स्कोर पर गिर गया था, जिसके बाद विराट कोहली क्रीज पर पहुंचे। खास बात यह रही कि इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ एक रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने पहली ही गेंद पर पूरा कर लिया।
सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हुए विराट
लिस्ट-ए क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करते ही विराट कोहली भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 21,999 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, विराट कोहली दुनिया के केवल नौवें बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस तरह किंग कोहली ने अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों की सूची में अपनी जगह और मजबूत कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
एक ओवर में ठोक दिए 5 लगातार छक्के, छठा लगाने के चक्कर में आउट हुआ कैरेबियाई बल्लेबाज; टला युवराज जैसा रिकॉर्ड
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- ग्राहम गूच – 22,211 रन
- ग्रीम हिक – 22,059 रन
- सचिन तेंदुलकर – 21,999 रन
- कुमार संगकारा – 19,456 रन
- विवियन रिचर्ड्स – 16,995 रन
- रिकी पोंटिंग – 16,363 रन
- गॉर्डन ग्रीनिज – 16,349 रन
- सनथ जयसूर्या – 16,128 रन
- विराट कोहली – 16,003* रन
घरेलू क्रिकेट में विराट को देखने को बेताब थे फैंस
जैसे ही यह साफ हुआ था कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए खेलेंगे, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। घरेलू क्रिकेट में इतने साल बाद कोहली को खेलते देखने का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और उन्होंने पहले ही मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
ये भी पढ़ें: एशेज से जोफ्रा आर्चर बाहर, मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान; पोप नहीं मिली जगह
आंध्रा ने दिल्ली के सामने रखा 299 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रा की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। आंध्रा के लिए रिकी भुई ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 122 रन बनाए। दिल्ली की ओर से सिमरजीत सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि प्रिंस यादव ने 3 विकेट अपने नाम किए।
Virat kohli completes 16000 list a runs vijay hazare trophy delhi vs andhra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














