रोहित-कोहली के डांस ने मचाया तहलका, ढोल पर जमकर थिरकाए पैर- देखें वीडियो
विक्ट्री परेड के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में धमाल मचाया। ढोल के ताल पर दोनों ने जबरदस्त डांस किया, जिसे देख बाकी के खिलाड़ी भी झूमने लगे। BCCI ने एक्स पर खिलाड़ियों के इस डांस का वीडियो शेयर किया है।
- Written By: मृणाल पाठक
विराट कोहली और रोहित शर्मा का डांस (सौजन्यः एक्स)
मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारत की वतन वापसी हुई, जहां टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। जिस तरह से मुंबई की जनता सड़कों पर उतर आई, वह किसी सैलाब से कम नहीं था। विक्ट्री परेड करने के बाद जब टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम पहुंची तब वहां कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने जमकर डांस किया।
दरअसल, मुंबई की मरीन ड्राइव पर हुई विक्ट्री परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जहां सभी खिलाड़ी मस्ती ते मूड में दिखाई दिए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के डांस ने समा बांध दिया। दिल खोलकर अपनी जीत का जश्न मना रहे या दोनों खिलाड़ियों को देखकर हर कोई झूमने लगा।
Watch out for those moves 🕺🏻 Wankhede was a vibe last night 🥳#T20WorldCup | #TeamIndia | #Champions pic.twitter.com/hRBTcu9bXc — BCCI (@BCCI) July 5, 2024
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने डांस से माहौल बना दिए, जिसके बाद पूरी टीम भी उनके साथ डांस करने लगती है। ढोल पर डांस करते खिलाड़ियों को देखकर वानखेड़े में मौजूद सभी फैंस भी झूमने लगते हैं।
सभी खिलाड़ियों के डांस में एक अलग एनर्जी देखने मिली। किसी के चेहरे पर थकान की एक झलक भी देखने नहीं मिली। ढोल पर खिलाड़ियों ने लगातार डांस करके फैंस के साथ जमकर जीत का जश्न मनाया। इतना ही टीम के सपोर्ट स्टाफ के मेंबर भी इस डांस में बराबरी का हिस्सा ले रहे थे।
जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली विक्ट्री परेड और वानखेड़े स्टेडियम में हिस्सा लेने के बाद लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किंग कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के पास लंदन गए हैं। कोहली ने यह खिताब जीतकर टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह अब वनडे और टेस्ट पर अपना पूरा फोकस करना चाहते हैं।
