Premanand Maharaj Ashram पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, भक्ति में डूबे कपल का वीडियो हुआ वायरल
Premanand Maharaj Ashram: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। दोनों ने सत्संग में हिस्सा लिया और राधा नाम की भक्ति में डूबे नजर आए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat And Anushka Visit Premanand Maharaj Ashram: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन में दिखें। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कपल को सोमवार को प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज में राधा नाम की भक्ति में डूबा देखा गया। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और साथ ही सत्संग और एकांतिक वार्ता का भी हिस्सा रहे। इस मौके पर कपल का बहुत ही सादगी भरा रूप दिखा। अनुष्का ने ऑफ-व्हाइट सूट और माथे पर ऊर्ध्वपुण्ड्र तिलक धारण कर रखा है। विराट भी गले में तुलसी की माला धारण कर ‘राधा’ नाम की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं।
Virat Kohli & Anushka Sharma arrived in Vrindavan to seek Blessings from Premanand Ji Maharaj. ♥️🙏 pic.twitter.com/74gE3QakA5 — Johns. (@CricCrazyJohns) April 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
राधावल्लभ संप्रदाय में क्यों नहीं रखा जाता एकादशी व्रत? जानें क्यों इस तिथि पर भी प्रसाद पाते हैं रसिक संत
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
कई सालों से प्रेमानंद महाराज के शरण में जा रहे है अनुष्का और विराट
बता दें कि विराट और अनुष्का बीते कई सालों से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आ रहे हैं। आखिरी बार वे 17 फरवरी को केली कुंज आश्रम में दर्शन के लिए पहुंचे थे। बीते साल 2025 में, विराट और अनुष्का तीन बार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। इतना ही नहीं, बेटे अकाय के जन्म के बाद कपल अपने दोनों बच्चों के साथ आश्रम पहुंचा था। वामिका विराट कोहली की गोद में थी, जबकि अकाय मां अनुष्का के साथ थे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के भी क्रिकेटर और उनकी पत्नी ने आश्रम का दौरा किया था और प्रेमानंद महाराज से कई सवाल पूछे थे।
अनुष्का ने किया था कई सवाल
अनुष्का ने सवाल किया था, “सिर्फ नाम जप की शक्ति से भी ईश्वर को पाया जाता है?” तब प्रेमानंद महाराज ने कपल की तारीफ कर दोनों को राधा नाम का जप मजबूती से करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि इतना धन और वैभव पाने के बाद ईश्वर की भक्ति करना बहुत मुश्किल है। ऐसे में हमेशा अपने कार्य में विनम्र होकर आगे बढ़ते जाएं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा प्लान, दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चयन; अय्यर बनेंगे कप्तान
बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी का आखिरी मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में था, जहां कोहली ओपनिंग करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में 19 रन ही बना सके। अब शुक्रवार को इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले ही क्रिकेटर भक्ति के रंग में डूबे नजर आए।
