T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका ने चली बड़ी चाल, इस भारतीय खिलाड़ी को अपने खेमे में किया शामिल
Vikram Rathore: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को श्रीलंका ने बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। उन्हें सिर्फ इस टूर्नामेंट तक की जिम्मेदारी दी गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विक्रम राठौड़ और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Vikram Rathore Appointed as Sri Lanka Batting Coach: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। इस वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी है। इस वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने एक मास्टर स्ट्रोक खेला है। श्रीलंका ने अपनी कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इस टूर्नामेंट में भारत के साथ सह मेजबान श्रीलंका भी है।
विक्रम राठौड़ को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सिर्फ टी20 विश्व कप 2026 के लिए बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। विक्रम राठौड़ ने लंबे समय तक भारतीय टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच काम किया है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था। उस समय विक्रम राठौड़ भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच थे। राठौड़ 15 जनवरी तक श्रीलंकाई टीम से जुड़ सकते हैं।
मलिंगा के बाद राठौड़ को दी गई बड़ी जिम्मेदारी
राठौर ने भारतीय पुरुष टीम के साथ पांच साल तक काम किया है। टी20 विश्व कप 2024 के बाद वह टीम से अलग हो गए थे। साल 2025 में राठौर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच रहे थे। वह पंजाब किंग्स की कोचिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 56 साल के राठौर ने 1996 से 1997 के बीच भारत के लिए छह टेस्ट और सात वनडे खेले थे। टी20 विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को तेज गेंदबाजी सलाहकार बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
श्रीलंका का कोचिंग स्टाफ हुआ और मजबूत
श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच टीम के पूर्व कप्तान और अपने जमाने के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे सनथ जयसूर्या हैं। मलिंगा और राठौड़ के जुड़ने से श्रीलंका का कोचिंग स्टाफ काफी मजबूत हो चुका है। इसका परिणाम श्रीलंका के पक्ष में कितना रहता है, ये टूर्नामेंट के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, लसिथ मलिंगा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
सह-मेजबान श्रीलंका निश्चित तौर पर टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए श्रीलंका को सेमीफाइनल का दावेदार नहीं माना जा रहा, लेकिन श्रीलंका अंतिम चार या फाइनल में पहुंचने का दम निश्चित तौर पर रखती है। लसिथ मलिंगा की कप्तानी में श्रीलंका 2014 का टी20 विश्व कप जीत चुकी है। फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया था।
