-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Orange Cap Heinrich Klaasen Purple Cap Anshul Kamboj Updates
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हेनरिक क्लासेन सबसे आगे, पर्पल कैप की लिस्ट में अंशुल कंबोज ने पकड़ी रफ्तार
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में क्लासेन ऑरेंज कैप में टॉप पर हैं, जबकि अंशुल कंबोज पर्पल कैप लीड कर रहे हैं। गिल, कोहली ऑरेंज कैप और प्रिंस यादव पर्पल कैप रेस में बने हुए हैं।

आईपीएल ऑरेंज कैप और पर्पल कैप (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026 Orange & Purple Cap: आईपीएल 2026 में अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। रविवार 19 अप्रैल को खेले गए दो मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से और पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ पंजाब की टीम टेबल टॉपर बनी हुई है।
अंकतालिका में पंजाब किंग्स का दबदबा है। वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपनी धाक जमाई है। क्लासेन अब तक सर्वाधिक रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ की सूची में नंबर-1 पर हैं। क्लासेन ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 283 रन बनाए हैं।
IPL 2026 का अपडेटेड ऑरेंज कैप लिस्ट
| क्रमांक | खिलाड़ी | टीम | रन | मैच | पारियां | औसत (Avg) | स्ट्राइक रेट (SR) | चौके (4s) | छक्के (6s) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हेनरिक क्लासेन | SRH | 283 | 6 | 6 | 47.17 | 144.38 | 19 | 10 |
| 2 | शुभमन गिल | GT | 251 | 4 | 4 | 62.75 | 154.93 | 24 | 10 |
| 3 | विराट कोहली | RCB | 247 | 6 | 6 | 49.40 | 157.32 | 28 | 8 |
| 4 | वैभव सूर्यवंशी | RR | 246 | 6 | 6 | 41.00 | 236.53 | 24 | 20 |
| 5 | रजत पाटीदार | RCB | 230 | 6 | 6 | 46.00 | 212.96 | 12 | 22 |
| 6 | कूपर कोनोली | PBKS | 223 | 6 | 5 | 55.75 | 163.97 | 21 | 14 |
| 7 | यशस्वी जायसवाल | RR | 223 | 6 | 6 | 55.75 | 152.73 | 23 | 12 |
| 8 | इशान किशन | SRH | 213 | 6 | 6 | 35.50 | 188.49 | 22 | 12 |
| 9 | प्रियांश आर्य | PBKS | 211 | 6 | 5 | 42.20 | 248.23 | 14 | 20 |
| 10 | प्रभसिमरन सिंह | PBKS | 211 | 6 | 5 | 52.75 | 171.54 | 22 | 11 |
वहीं, शुभमन गिल 4 पारियों में 251 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली ने इस सीजन 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं, और वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 में 236 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 पारियों में 246 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, तो रजत पाटीदार 230 रनों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
पर्पल कैप की लिस्ट में कौन है आगे?
आईपीएल 2026 के पर्पल कैप की रेस भी अब रोमांचक हो गई है। एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में महज 25 रन देकर 2 विकेट निकाले। प्रिंस आईपीएल 2026 में 11 विकेट निकाल चुके हैं और वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पर्पल कैप पर अभी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 16.23 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, सीजन की पहली जीत के साथ कोलकाता ने भी लगाया छलांग
IPL 2026 का अपडेटेड पर्पल कैप लिस्ट
| क्रमांक | खिलाड़ी | टीम | विकेट | रन दिए | ओवर | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (BBF) | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 3 विकेट | 5 विकेट | मेडन्स |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अंशुल कंबोज | CSK | 13 | 211 | 21.4 | 3/22 | 16.23 | 9.74 | 10.00 | 2 | 0 | 0 |
| 2 | प्रिंस यादव | LSG | 11 | 189 | 22 | 3/32 | 17.18 | 8.59 | 12.00 | 1 | 0 | 0 |
| 3 | प्रसिद्ध कृष्णा | GT | 11 | 184 | 20 | 4/28 | 16.73 | 9.20 | 10.91 | 2 | 0 | 0 |
| 4 | भुवनेश्वर कुमार | RCB | 10 | 200 | 24 | 3/26 | 20.00 | 8.33 | 14.40 | 3 | 0 | 0 |
| 5 | रवि बिश्नोई | RR | 10 | 190 | 20 | 4/41 | 19.00 | 9.50 | 12.00 | 1 | 0 | 0 |
| 6 | जोफ्रा आर्चर | RR | 8 | 179 | 21 | 2/19 | 22.38 | 8.52 | 15.75 | 0 | 0 | 0 |
| 7 | क्रुणाल पांड्या | RCB | 8 | 180 | 21 | 2/30 | 22.50 | 8.57 | 15.75 | 0 | 0 | 0 |
| 8 | कार्तिक त्यागी | KKR | 8 | 219 | 23 | 3/22 | 27.38 | 9.52 | 17.25 | 1 | 0 | 0 |
| 9 | जेमी ओवरटन | CSK | 8 | 143 | 15 | 4/18 | 17.88 | 9.53 | 11.25 | 2 | 0 | 0 |
| 10 | ईशान मलिंगा | SRH | 8 | 185 | 19 | 3/29 | 23.13 | 9.74 | 14.25 | 1 | 0 | 0 |
वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 5 मुकाबलों में 11 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट चटकाने के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने भी 6 मुकाबलों में 10 विकेट निकाले हैं और वह पर्पल कैप की रेस में पांचवें नंबर पर चल रहे हैं। बिश्नोई ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट चटकाया था।
Ipl 2026 orange cap heinrich klaasen purple cap anshul kamboj updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
Jul 22, 2026 | 12:46 PMमहिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे मासूम बच्चे, कहा- पड़ोसन से है पापा का अफेयर, मम्मी को करते हैं प्रताड़ित
Jul 22, 2026 | 12:43 PMनागपुर में मेहरबान हुआ मानसून, दिनभर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव
Jul 22, 2026 | 12:41 PM‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PMWI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
Jul 22, 2026 | 12:34 PMमनीला में जुटे क्वाड देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए आसियान की भूमिका पर लगी मुहर
Jul 22, 2026 | 12:33 PMWorld Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
Jul 22, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM














