वह क्रिकेट के भगवान का बेटा है, उसका करियर मत बिगाड़ो, वैभव सूर्यवंशी को 2027 वर्ल्ड कप में ले जाओ; वरना...

World Cup 2027: पूर्व मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर उन्हें 'क्रिकेट के भगवान का बेटा' बताया है और 2027 वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की मांग की है।
Vaibhav Suryavanshi
क्रिस श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठाई आवाज सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से छाए रहे।

  • उनकी शानदार पारी देखकर पूर्व चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत उनके बड़े प्रशंसक हो गए हैं।

  • श्रीकांत ने चयनकर्ताओं को चेताया है कि इस अनमोल प्रतिभा को बर्बाद न किया जाए।

  • उन्होंने वैभव को तुरंत 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल करने को कहा है।

Kris Srikkanth On Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वो है 15 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में वैभव के बल्ले से निकल रही आग को देखकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत भी उनके मुरीद हो गए हैं।

वैभव की ऐतिहासिक पारी के बाद श्रीकांत ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को सीधे शब्दों में चेताया है कि इस अनमोल हीरे को बर्बाद न किया जाए और उन्हें तुरंत 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान में शामिल किया जाए।

उसे बिगाड़ो मत, 2027 वर्ल्ड कप में ले जाओ

दरअसल, अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए क्रिस श्रीकांत ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 15 साल के इस खिलाड़ी को अब 'तैयार करने' के नाम पर बाहर बिठाना सबसे बड़ी गलती होगी। श्रीकांत ने कहा कि वह सभी फॉर्मेट का खिलाड़ी है।

अगर आप उसे टेस्ट टीम की प्लेइंग XI में नहीं खिलाना चाहते, तो ठीक है, लेकिन कम से कम उसे 15 सदस्यीय स्क्वाड में तो रखो। अब कोई शक नहीं बचा है। आगामी श्रीलंका वनडे सीरीज में उसे मौका दो। अगर आप सच में वैभव सूर्यवंशी को डेवलप करना चाहते हैं, तो उसे 2027 वर्ल्ड कप में ले जाओ। एक दिन वह अकेले दम पर आपको मैच जिताएगा।

Vaibhav Suryavanshi
क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में गंवाए 5 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन, डेब्यूटेंट गुरनूर का जलवा

सचिन और विराट कोहली से कर दी तुलना

श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी तकनीक और उनके आत्मविश्वास की तुलना महान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से कर डाली। पूर्व कप्तान ने कहा कि यह सिर्फ ताकत की बात नहीं है, इसके लिए जबरदस्त टाइमिंग और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। क्रीज पर वह बेहद शांत और स्थिर दिखता है।

उसे ठीक-ठीक पता है कि वह क्या कर रहा है। यह खिलाड़ी एक जीनियस है। पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर आए, फिर किंग विराट कोहली, और अब यह 'क्रिकेट के भगवान का बेटा' है। अगर आप इसे बढ़ावा नहीं देते और कहते रहते हैं कि उसे अभी और तैयार करना होगा, तो आप एक महान क्रिकेटर को बिगाड़ रहे हैं। सिलेक्टर्स, प्लीज अब जाग जाओ।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi Double Century: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक

52 गेंदों में 28 छक्के जड़कर मचाया था कोहराम

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में यूएई (UAE) के खिलाफ महज 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। अपनी इस ऐतिहासिक पारी में वैभव ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 28 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। उनकी इसी निडर बल्लेबाजी ने क्रिकेट पंडितों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।