Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई

Vaibhav Sooryavanshi Brother News: वैभव सूर्यवंशी के 11 वर्षीय छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट मैच में 87 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेली। उनके शतक पर वैभव ने सोशल मीडिया पर बधाई दी।
Vaibhav Suryavanshi Brother Century
वैभव सूर्यवंशी के भाई ने जड़ा शतक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaibhav Sooryavanshi Brother Aashirwad Hit Century: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में आ गए हैं। महज 11 साल की उम्र में आशीर्वाद ने घरेलू क्रिकेट मैच में शानदार शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी की जमकर चर्चा हो रही है।

क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों में 103 रन की शानदार पारी खेली। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 20 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.39 का रहा। आशीर्वाद की इस बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत क्रिकेट एकेडमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 234/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शिवम राज ने भी 52 रन का योगदान दिया।

वैभव की तरह निडर बल्लेबाजी

आशीर्वाद की बल्लेबाजी शैली काफी हद तक उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी से मिलती-जुलती नजर आई। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर जश्न मनाया, और यह पल तुरंत सबका ध्यान खींचने वाला रहा. सोशल मीडिया पर अब आशीर्वाद सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी तारीफ हो रही है। इस पल का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

छोटे भाई के शतक पर गदगद हुए वैभव

आशीर्वाद के शतक से बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी भी काफी खुश नजर आए। वैभव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशीर्वाद की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मुबारक हो आशीर्वाद।" वैभव के इस पोस्ट को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि सूर्यवंशी परिवार से एक और प्रतिभाशाली क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट को मिल सकता है।

पिता ने पहले ही जताई थी उम्मीद

हाल ही में वैभव और आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा था कि आने वाले वर्षों में आशीर्वाद भी भारतीय टीम में खेलने की क्षमता हासिल कर सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में उनकी हालिया शतकीय पारी को इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बता दें कि, 15 साल के वैभव भी आईपीएल में अपने बेबाकी अंदाज में बैंटिग के लिए काफी चर्चा में रहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com