IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट

Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी 6 रन के कारण शतक से चूक गए। दांबुला में श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने 29 गेंद में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली।
IND A vs SL A: Vaibhav Suryavanshi missed out on a century in the title clash; he was dismissed after playing a sensational innings of 94 runs off 29 balls.
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Vaibhav Sooryavanshi 94 Runs against SL A:दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के तहत खेले जा रहे फाइनल मैच में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने इस मुकाबले में श्रीलकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली, लेकिन वो 6 रन से अपने शतक से दूर रह गए। उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में कुल 10 चौके और 8 छ्क्के शामिल रहे। वहीं, स्ट्राइक रेट 324 का रहा।

हांलाकि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपना शतक पूरा नहीं किया, लेकिन उनकी 94 रन की ये पारी फैंस का दिल जीतने के लिए काफी थी। गौरतलब है कि ट्राई सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खमोश था, लेकिन ऐसे अहम मैच में 94 रन की ये पारी टीम इंडिया के लिए उनकी उपयोगिता को दर्शा गई। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 11.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं।

दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए आमने-सामने

ट्राई सीरीज का फाइमल मैच आज यानी 21 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच दांबुला के रणगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला हो रहा है। जहां पर श्रीलंका ए के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत ए को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया है। इंडिया ए के लिए प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। खबर लिखे जाने तक भारत ए ने महज 6 ओवर में बिना विकेट खोए 99 रन बना लिए हैं।

इंडिया ए की बल्लेबाजी में कप्तान तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ की भूमिका भी बेहद अहम रहने वाली है। दोनों खिलाड़ी बड़े मैचों का अनुभव रखते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने की क्षमता रखते हैं। वहीं, गेंदबाजों से भी अनुशासित प्रदर्शन की उम्मीद होगी, ताकि टीम हर विभाग में बेहतर खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमा सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शिगडे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।

श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगथास मथुलन।

Navbharat Live
navbharatlive.com