उस्मान तारिक या वरुण चक्रवर्ती, कोलंबो की पिच पर कौन दिखाएगा ‘मिस्ट्री’ का दम? देखें रिकॉर्ड
Varun Chakaravarthy: पाकिस्तानी स्पिन बॉलर उस्मान तारिक T20 वर्ल्ड कप में अपने अनोखे बॉलिंग स्टाइल से तहलका मचा रहे हैं। उनके पॉज़ और स्लिंग एक्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
उस्मान तारिक, वरुण चक्रवर्ती (Image- Social Media)
Ind Vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेले जाने वाले मैच में सभी की निगाहें वरुण चक्रवर्ती और पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक पर रहेंगी। दोनों गेंदबाज अपने खास गेंदबाजी एक्शन और मिस्ट्री गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं, जो इस हाईवोल्टेज मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक ने T20 वर्ल्ड कप में अपनी अनोखी गेंदबाजी से तहलका मचाया है। उनके पॉज़ और स्लिंग एक्शन ने बल्लेबाजों को परेशान किया है, लेकिन इस दौरान उन्हें गैर-कानूनी बॉलिंग एक्शन के आरोपों का भी सामना करना पड़ा। दो बार रिपोर्ट किए जाने के बाद भी उन्हें बरी कर दिया गया। तारिक के इस अनोखे बॉलिंग एक्शन ने पहले ही कई बड़े बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है, और अब उनका लक्ष्य भारत के खिलाफ अपनी मिस्ट्री गेंद से विकेट लेने का होगा।
वरुण चक्रवर्ती की चुनौती
वहीं, भारतीय टीम के वरुण चक्रवर्ती को पाकिस्तान के बल्लेबाजों से बचकर रहना होगा। वरुण अपनी लाइन और लेंथ पर बेहतरीन नियंत्रण रखते हैं, और वह एक ही ग्रिप से अलग-अलग प्रकार की गेंदें फेंकने में माहिर हैं। उनके पास कैरम बॉल, फ्लिपर, टॉप-स्पिन और स्लोअर डिलीवरी जैसी कई गेंदें हैं, जो बल्लेबाजों के लिए ‘मिस्ट्री’ का काम करती हैं। वरुण ने T20 इंटरनेशनल में 37 मैचों में 60 विकेट लिए हैं, जबकि कुल 142 टी20 मैचों में उनके नाम 184 विकेट हैं। उनका गेंदबाजी औसत 21.34 और इकोनामी रेट 7.46 है।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
उस्मान तारिक का रिकॉर्ड
उधर, पाकिस्तान के उस्मान तारिक ने अब तक सिर्फ 4 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उनका पॉज़ और रिलीज़ एक्शन उन्हें विशेष पहचान दिला चुका है। उन्होंने अब तक 5.53 की इकोनामी रेट से 11 विकेट लिए हैं, और वे हर 8 गेंदों पर एक विकेट लेते हैं। इसके अलावा, वह 42 टी20 मैचों में 70 विकेट लेने के साथ 6.79 की इकोनामी रेट से गेंदबाजी कर चुके हैं। उनके गेंदबाजी एक्शन की तुलना श्रीलंका के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा से की जाती है, क्योंकि उनका बॉलिंग एक्शन स्लिंग-लाइक है, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण बनता है।
तारिक की गेंदबाजी का असर
पाकिस्तान सुपर लीग टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के जनरल मैनेजर नबील हाशमी ने तारिक के एक्शन के बारे में कहा, “उनका एक्शन, उनकी बॉलिंग का मुख्य आकर्षण यह है कि वह गेंद को बल्लेबाज की आई लाइन से नीचे रखते हैं। इसका मतलब यह है कि उन्हें हिट करना आसान नहीं होता, यह लगभग ऐसा है जैसे हर गेंद पर यॉर्कर खेल रहे हों।” तारिक का मैच्योर गेम और बैट्समैन को अच्छे से पढ़ने की काबिलियत उन्हें और भी खतरनाक बनाती है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लाइंग-11 में बदलाव तय! कुलदीप-अभिषेक की होगी वापसी, ये तेज गेंदबाज होगा बाहर
कौन है ज्यादा खतरनाक?
जहां वरुण चक्रवर्ती के पास अधिक अनुभव है और वह पहले से ही पाकिस्तान के खिलाफ कई मैचों में खेल चुके हैं, वहीं तारिक पहली बार भारत के खिलाफ मैदान पर होंगे। भारत के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो तारिक के अनोखे एक्शन का सामना कर सकते हैं, जबकि वरुण शांत रहकर अपनी गेंदबाजी पर पूरा नियंत्रण रखते हैं। ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए वरुण का सामना करना मुश्किल हो सकता है।
