पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लाइंग-11 में बदलाव तय! कुलदीप-अभिषेक की होगी वापसी, ये तेज गेंदबाज होगा बाहर

Ind Vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, इस पर फैन्स की निगाहें हैं। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हो चुके हैं।
India's playing XI against Pakistan is set to change! Kuldeep and Abhishek will return, this fast bowler will be out.
सूर्यकुमार यादव, सलमान अली आगा (Image- Social Media)
Updated on

IND Vs PAK Predicted Playing XI: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे टॉस के साथ शुरू होगा, और पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी।

इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हो चुके हैं और 14 फरवरी को उन्होंने नेट प्रैक्टिस भी की थी। पेट में संक्रमण के कारण वह नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे, लेकिन अब उनकी वापसी से संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर रखा जा सकता है।

स्पिनर्स दिखाएंगे जलवा

आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को स्पिनर्स के लिए मुफीद माना जाता है, ऐसे में भारतीय टीम चाइनामैन कुलदीप यादव को भी इस मैच में उतार सकती है। अगर कुलदीप खेलते हैं, तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। जसप्रीत बुमराह के साथ हार्दिक पंड्या नई गेंद से बॉलिंग कर सकते हैं, जबकि भारत के पास पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट में शिवम दुबे का विकल्प भी रहेगा।

पाकिस्तान की क्या है रणनीति?

पाकिस्तानी टीम इस मैच में पांच स्पिनर्स — शादाब खान, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब और मोहम्मद नवाज — के साथ उतर सकती है। खास बात यह है कि सैम अयूब हाल ही में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को पाकिस्तान का तुरुप का पत्ता माना जा रहा है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ भी पांच स्पिनरों के साथ रणनीति अपनाई थी।

कप्तानों ने क्या कहा?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच को लेकर कहा, "रविवार को जब हम खेल शुरू करेंगे तो पेट में गुदगुदी होगी, लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि कोई दबाव नहीं है, कोई घबराहट नहीं है। यह एक बड़ा अवसर है।"

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली अगा ने कहा, "मुझे नींद तो नहीं आई, लेकिन मेरी दाढ़ी के कुल बाल सफेद हो गए हैं। जब आप अपनी टीम के कप्तान होते हैं और 250-260 मिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो यह एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है। आप अपने देश के लिए भाग ले रहे होते हैं और अपनी टीम के कप्तान होते हैं, तो आप जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते।"

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह / कुलदीप यादव

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

Navbharat Live
navbharatlive.com