Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SL vs AUS: दोहरा शतक लगाते ही उस्मान ख्वाजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, डॉन ब्रैडमैन के लिस्ट में हुए शामिल

उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। 38 साल के अधिक उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। उस्मान ख्वाजा ने 352 गेंदों का सामना करते हुए 232 रन बनाए।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 30, 2025 | 08:34 PM

उस्मान ख्वाजा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। 38 साल के अधिक उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। उस्मान ख्वाजा ने 352 गेंदों का सामना करते हुए 232 रन बनाए। वो श्रीलंका में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने।

ख्वाजा श्रीलंका में दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका में किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर के रूप में 2004 में कोलंबो में जस्टिन लैंगर द्वारा बनाए गए 166 रनों को पीछे छोड़ा था। इसके अलावा ख्वाजा डॉन ब्रैडमैन के लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। ब्रैडमैन ने 39 वर्ष 149 दिन में दोहरा शतक लगाया था। वहीं ख्वाजा 38 वर्ष 32 दिन में दोहरा शतक बनाए।

सबसे ज्यादा उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

उम्र स्कोर बल्लेबाज टीम विपक्षी टीम
42 वर्ष 6 दिन 236 एरिक रोवन दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड
41 वर्ष 195 दिन 211 जैक हॉब्स इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका
40 वर्ष 361 दिन 205* पैट्सी हेंड्रेन इंग्लैंड वेस्टइंडीज
40 वर्ष 314 दिन 210 ग्राहम गूच इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड
40 वर्ष 207 दिन 208 डडली नॉर्स दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड
39 वर्ष 353 दिन 226 गॉर्डन ग्रीनिज वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया
39 वर्ष 271 दिन 325 एंडी सैंडहम इंग्लैंड वेस्टइंडीज
39 वर्ष 149 दिन 201 डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया भारत
38 वर्ष 269 दिन 231 वीनू मांकड़ भारत न्यूज़ीलैंड
38 वर्ष 256 दिन 218 यूनिस खान पाकिस्तान इंग्लैंड
38 वर्ष 89 दिन 203* शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज बांग्लादेश
38 वर्ष 42 दिन 232 उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका

उस्मान ख्वाजा से पहले एशिया में जेसन गिलेस्पी ने 2006 में प्रसिद्ध नाबाद 201 रन बनाए। जेसन गिलेस्पी एशिया में दोहरा शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने। टेस्ट मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले अन्य खिलाड़ी हैं मैथ्यू हेडन (चेन्नई में भारत के खिलाफ नाबाद 201 रन), डीन जोन्स (1986 में मद्रास में बराबरी पर रहे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 210 रन), ग्रेग चैपल (1980 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 235 रन) और मार्क टेलर (1998 में पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ 334 रन) का नाम शामिल है।

654 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित की

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 654 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का 6 विकेट गिरा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 154 ओवरों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 352 गेंदों का सामना करते हुए 232 रन बनाए। वहीं उसके अलावा हेड ने 40 गेंदों पर 57 रन, लाबुशेन ने 20 रन बनाए। उसके बाद स्टीव स्मिथ ने 141 रनों की पारी खेली। वहीं टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शतक बनाया। जोश इंग्लिस ने 102 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए प्रभात ने 3 और जेफ्री ने 3 विकेट चटकाए।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ख्वाजा और स्मिथ ने श्रीलंका के गेंदबाज को विकेट के लिए तरसाया

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बारिश के कारण समय से पहले खेल समाप्त होने के बाद 15 मिनट पहले खेल शुरू करके 330/2 के स्कोर पर फिर से शुरुआत की। ख्वाजा और कप्तान स्टीव स्मिथ ने पिछली शाम को जहां से छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा और तीसरे विकेट के लिए 266 रन की साझेदारी की, जो श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा किए।

Usman khawaja scores double century joins don bradman in elite list see stats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2025 | 07:25 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

लव जिहाद कानून पर मोदी-योगी की जीत! मुस्लिम मंच ने अनैतिक धर्मांतरण को बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट ने..

2

हर महीने का दर्द होगा कम, अपनाएं पीरियड्स में ये आसान रोज़मर्रा के उपाय

3

IPL 2026 के ऑक्शन में चमका जम्मू-कश्मीर का सितारा, CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी डार को दी बधाई

4

डेढ़ हजार आबादी, 27 हजार जन्म! यवतमाल में CRS घोटाले का खुलासा, जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड में बड़ी धांधली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.