अंडर-19 के विश्व विजेता कप्तान को Team India में नहीं मिली जगह, फिर अमेरिका जाकर बिखेरा जलवा

अंडर-19 के इस कप्तान ने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कई कोशिश की, लेकिन वो यहां पर जगह बनाने में नाकामयाब हुए। अब वो अमेरिका की एक प्रसिद्ध क्रिकेट लीग में जमकर रन बना रहे हैं।
MLC 2025 में उन्मुक्त चंद ने खेली 86 रन की विस्फोटक पारी
टीम इंडिया को अंडर-19 में विश्व विजेता कप्तान अमेरिका में छाया (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

भारतीय टीम को अंडर 19 का वर्ल्ड कप जीतना वाले खिलाड़ी उन्मुक्त चंद की चर्चा ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। उन्होंने अमेरिका में चल रही मेजर लीग में विस्फोटक बल्लेबाजी से फिर सबको अपने खेल का जलवा दिखाया है। उन्मुक्त एक बार भारतीय टीम के लिए भविष्य माना जाते थे। लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की वजह से उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पाया।

उन्मुक्त चंद ने आईपीएल में भी खेला है। वो मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, लेकिन वहां पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं हो पाया। वहीं, भारतीय टीम में जगह बनाने में ये खिलाड़ी कामयाब नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में क्रिकेट खेलने का फैसला किया। इस वक्त वो वहीं से क्रिकेट खेलते हैं। मौजूदा वक्त में चंद MLC में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

उन्मुक्त की विस्फोटक बल्लेबाजी

उन्मुक्त चंद ने एमएलसी 2025 के दौरान विस्फोटक अंदाज में 161 रन बना दिए हैं। इस दौरान उन्होंने में 9 गगनचुंबी छक्के और 16 चौके शामिल थे। इसके साथ ही चंत MLC 2025 में सबसे ज्यारा रन बनाने वालों की लिस्ट में छठे स्थान पर आ चुके हैं। इससे पहले उनका एमएलसी 2025 में बनाए गए ओवरऑल रन में सबसे बड़ी पारी 86 रनों की है। इस पारी में वो नाबाद रहे थे। उनके बल्ले से पारी इसी साल 22 जून को निकली थी।

टीम को दिलाई थी शानदार जीत

22 जून को एमएलसी 2025 में सिएटल ओर्कास और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के सामने सिएटल ओर्कास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इस स्कोर को लॉस एजिलिस नाइट राइडर्स ने 10 गेंद शेष रहते और 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। नाइट राइडर्स की तरफ से उन्मुक्त चंद को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया।

उन्होंने 58 गेंदों का सामान करते हुए विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148 का रहा था। उन्मुक्त चंद की इसी पारी की बदौलत लॉस एंजिलिस को जीत नसीब हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।