DY Patil T20 Cup में उमरान मलिक ने एक ओवर में लुटाए 36 रन, IPL 2026 से पहले बढ़ी KKR की टेंशन
DY Patil T20 Cup News: तीन साल से भारतीय टीम से बाहर उमरान मलिक ने डीवाई पाटिल टी20 कप में मुंबई कस्टम्स के खिलाफ दो ओवर में 59 रन लुटाए, जिसमें एक ओवर में 36 रन शामिल थे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
उमरान मलिक (फोटो-सोशल मीडिया)
Umran Malik Expensive Over: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी गई है। करीब तीन साल से भारतीय टीम से बाहर रहने वाले उमरान मलिक ने डीवाई पाटिल टी20 कप में ऐसा स्पेल किया है जिसे शायद ही वह कभी याद रखना चाहेंगे।
25 फरवरी को मुंबई कस्टम्स के खिलाफ टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेलते हुए उमरान ने दो ओवर में 59 रन लुटा दिए। उमरान ने अपने पहले ओवर में 23 रन दिए थे। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में 36 रन लुटा दिए। पारी के 13वें ओवर में उमरान अपना दूसरा ओवर लेकर आए थे।
एक ओवर में लुटाए 36 रन
पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद रुग्वेद ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का मारा, जिसे नो-बॉल करार दिया गया। इसके बाद मिली फ्री हिट पर कोई रन नहीं बना, लेकिन मोरे ने अगली दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका समेत 10 रन और जोड़े। इसके बाद एक वाइड और एक और नो-बॉल फेंक दी, जिसमें सचिन ने फ्री हिट पर चौका मारा, जो फिर से वैध नहीं थी। इसके बाद उमरान आखिरी फ्री हिट पर एक और छक्का खा गए। कुल इस ओवर में 36 रन बने। मुंबई कस्टम्स ने 16 ओवर में लक्ष्य का पीछा पूरा किया। मोरे ने 45 गेंदों में शतक बनाया और 46 गेंदों में 101 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
Ravi Shastri: हरफनमौला खिलाड़ी, कोच और कमेंट्री के किंग; जन्मदिन विशेष में देखें रवि शास्त्री का बेमिसाल सफर
IPL में केकेआर की टीम में हैं मलिक
उमरान मलिक आईपीएल 2026 में केकेआर का हिस्सा हैं। उनकी गेंदबाजी देखने के बाद निश्चित तौर पर टीम की चिंता बढ़ गई होगी। मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद टीम की तेज गेंदबाजी पहले से ही दबाव में है। हर्षित राणा भी घुटने की चोट से उबर रहे हैं।उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 22 विकेट लेते हुए चर्चा बटोरी थी।
यह भी पढ़ें: 11 साल बाद फिर चमकेगी किस्मत? T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन के पास सुनहरा मौका
2023 में आखिरी बार खेले थे भारत के लिए
इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में मौका भी मिला था, लेकिन उसके बाद से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उमरान के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई। खराब प्रदर्शन की वजह से ही वह भारतीय टीम से भी बाहर हैं। 2023 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेलने वाले उमरान ने 10 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं।
