Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय तेज गेंदबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराई सर्जरी, घरेलू सीजन के बीच में ही छोड़ा टीम का साथ

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। घरेलू सीजन के दौरान ही उन्होंने अपनी सर्जरी कराई है। अब वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 10, 2025 | 10:10 PM

उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। घरेलू सीजन के दौरान ही उन्होंने अपनी सर्जरी कराई है। अब वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उमेश यादव ने विदर्भ के लिए रणजी ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी किया था।

उमेश यादव आखिरी बार घरेलू क्रिकेट 23 नवंबर 2024 को खेलते नजर आए थे। वह सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ विदर्भ के लिए खेले थे। उन्होंने उस मैच में सिर्फ 1.1 ओवर गेंदबाजी की थी और 19 रन देकर 1 विकेट लिया था। भारतीय घरेलू सीजन के बीच में ही उमेश यादव को सर्जरी करवानी पड़ी। सर्जरी के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।

तस्‍वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में उमेश यादव ने लिखा, “एक महीना बीत गया, ठीक हो गया और वापस आने के लिए तैयार हो गया हूं। जल्द ही आप सभी से मुलाकात होगी! कमिंग बैक स्ट्रोंगर।” उमेश यादव ने आखिरी प्रथम श्रेणी मैच अक्टूबर 2024 में खेला था, जब वह रणजी ट्रॉफी मैच में आंध्र के खिलाफ विदर्भ के लिए खेले थे। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 6.5 ओवर फेंके और दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उमेश यादव का इंटरनेशनल करियर

उमेश यादव ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जून 2023 में खेला था। इस टेस्ट में उन्होंने कुल 2 विकेट लिए थे। वहीं उन्होंने अब तक 57 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 112 पारियों में उनके नाम 170 विकेट है। टेस्ट में उनकी गेंदबाजी औसत 30.95 की है। वहीं अगर वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो उमेश यादव 75 वनडे भी खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 106 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 9 टी20 मुकाबले में 12 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उमेश यादव अब अगले सीजन के लिए तैयारी में जुट जाएंगे। उमेश को ठीक होते होते अभी कुछ समय और लगेगा। ऐसे में घरेलू क्रिकेट के सारे मैच खत्म हो जाएंगे। हालांकि देखना है कि आईपीएल के समय तक वह ठीक हो पाते हैं या नहीं।

Umesh yadav has undergone surgery he recovers soon see stats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2025 | 10:06 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Indian Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

IND Vs SA Live Cricket Score: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, SA की खराब शुरुआत, तीसरा बल्लेबाज पवेलियन

2

IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कैमरून ग्रीन का बड़ा खुलासा, फ्रेंचाइजियों दिया ये खास संदेश

3

IPL में नौकरी करने का सपना? जानें कौन-सी योग्यता दिलाएगी आपको एंट्री

4

IND vs SA: इतिहास के करीब अभिषेक शर्मा, टूट सकता है विराट कोहली का 9 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.